विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: कमेंट करने पर सीनियर ने जूनियर छात्र को पीटा, एक का सिर फूटा

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 29 Aug 2023 02:06 AM (IST)

अमीचंद इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र को पीट दिया। पीड़ित के ...और पढ़ें

कमेंट करने पर सीनियर ने जूनियर छात्र को पीटा, एक का सिर फूटा
कमेंट करने पर सीनियर ने जूनियर छात्र को पीटा, एक का सिर फूटा

HighLights

  1. कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित अमीचंद इंटर कालेज का मामला।
  2. खून बहते हुई अवस्था में पीड़ित छात्र पहुंचा कासना कोतवाली, स्कूल में नहीं मिला उपचार।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। सीनियर छात्रा ने जूनियर छात्र को पीट दिया। पीड़ित के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में पीड़ित छात्र का सिर फट गया है।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कासना में रहने वाले मनोज निरंजन ने कहा है कि उनके दो बेटे विकास व प्रकाश अमीचंद इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र हैं। सोमवार दोपहर अध्यापक कुछ सीनियर छात्रों को डांट लगा रहे थे। तभी विकास ने कहा कि सीनियर छात्र कक्षा से अनुपस्थित ज्यादा रहते हैं। यह बात सीनियर छात्रों को बुरी लग गई।

इन छात्रों के बीच हुई मारपीट

सीनियर छात्र संजू, मनीष व पवन ने मिलकर विकास व प्रकाश के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित छात्र का सिर फोड़ दिया। खून बहते हुई हालत में पीड़ित छात्र कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। कासना कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि आपस में कमेंट करने को लेकर मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।