विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: फॉल सीलिंग में छिपे सांप को देख उड़े घर वालों के होश, सोसायटी के लोगों में फैली दहशत

Published: Fri, 12 Sep 2025 11:25 AM (GMT+05:30)

नोएडा के सेक्टर 51 में एक मकान की फॉल सीलिंग में लंबा सांप दिखने से दहशत फैल गई। घटना का ...और पढ़ें

नोएडा में एक मकान के अंदर कई फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सोशल मीडिया
नोएडा में एक मकान के अंदर कई फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर 51 स्थित डी ब्लॉक के एक मकान में फॉल सीलिंग के अंदर फैंसी लाइट में कई फीट लंबा सांप घूमते नजर आया।

वहीं, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सेक्टर में खाली पड़े कंप्लीशन मकान और उनमें उगी झाड़ियां ऐसी घटनाओं की वजह बन रहे हैं।

सेक्टर-51 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि खाली पड़े भूखंड और कंप्लीशन के बंद पड़े मकान में उगने वाली घास, झाड़ियां और पेड़ों के चलते सेक्टर में जहरीले सांप और जानवर निकल रहे हैं।

नोएडा प्राधिकरण से बंद पड़े मकानों का आवंटन निरस्त करने और मकान मालिकों को सफाई कराने से संबंधित नोटिस देने के लिए अनुरोध किया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में पति-जेठ और ससुर की जमानत याचिका खारिज, अब सेशन कोर्ट में होगी सुनवाई

सेक्टर के मकान में फॉल सीलिंग के अंदर मकान सांप का दिखाई देना सभी को चिंतित और परेशान करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।