Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीमा हैदर के बाद सोनिया अख्तर का केस लड़ेंगे एपी सिंह, बांग्लादेशी महिला ने दिल्ली में की मुलाकात

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM (IST)

    बांग्लादेश से पति की तलाश और न्याय की आस में पिछले एक महीने से गौतमबुद्ध नगर में भटक रही सोनिया अख्तर का सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह केस लड़ेंगे। ब ...और पढ़ें

    सीमा हैदर के बाद सोनिया अख्तर का केस लड़ेंगे एपी सिंह
    सीमा हैदर के बाद सोनिया अख्तर का केस लड़ेंगे एपी सिंह

    HighLights

    1. सोनिया ने पुलिस से लगाई थी गुहार
    2. एपी सिंह जल्द दिल्ली में दायर करेंगे केस

    नोएडा, जागरण संवाददाता। बांग्लादेश से पति की तलाश और न्याय की आस में पिछले एक माह से गौतमबुद्ध नगर में भटक रही सोनिया अख्तर ने वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है। सोनिया ने कानूनी तरीके से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

    सवा साल के बेटे के साथ आई महिला

    अधिवक्ता ने भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। सोनिया अख्तर तीन अगस्त को लगभग सवा साल के बेटे के साथ बांग्लादेश से भारत आई थी। बांग्लादेशी महिला मदद के लिए लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सौरभकांत तिवारी उनके पति हैं।

    पत्नी मानने से इनकार कर रहा सौरभ

    उसने वर्ष 2021 में बांग्लादेश में मतांतरण किया और उसके बाद साेनिया अख्तर से निकाह किया। सोनिया का दावा है कि उनके पास जो सवा साल का बेटा है वह सौरभकांत तिवारी का है। आरोप है कि अब भारत आने के बाद सौरभकांत उन्हें अपनी पत्नी और बेटा मानने से इनकार कर रहे हैं, जबकि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं।

    एपी सिंह से मिलीं सोनिया अख्तर

    वहीं सौरभकांत तिवारी पहले ही सोनिया अख्तर के दावों को झूठा बता चुके हैं। पुलिस और शासन-प्रशासन से मदद न मिल पाने के चलते मंगलवार को सोनिया अख्तर अधिवक्ता एपी सिंह से मिलीं। एपी सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सोनिया काे बांग्लादेश से भारत आए हुए एक माह बीत गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सीमा हैदर ने 'बिग बॉस 17' में जाने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शो में होंगी शामिल या नहीं?

    सोनिया के पास निकाहनामा से लेकर सौरभकांत तिवारी द्वारा बांग्लादेश में किए मतांतरण होने के साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही दिल्ली में सोनिया अख्तर का केस दायर कराएंगे और मजबूती से केस को लड़ेंगे। बता दें कि एपी सिंह पिछले दिनों पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंचीं सीमा हैदर का केस लड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंNoida: बांग्लादेशी महिला सोनिया ने मोदी-योगी को पत्र लिखकर क्या कहा? पति को हनीट्रैप में फंसाने पर भी बोली