Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida Crime: किशोर ने नाबालिग लड़की की बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ढाई महीने तक किया दुष्कर्म

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 07:23 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग ने 13 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी अश् ...और पढ़ें

    किशोर ने नाबालिग लड़की की बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ढाई महीने तक किया दुष्कर्म
    किशोर ने नाबालिग लड़की की बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ढाई महीने तक किया दुष्कर्म

    नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग ने 13 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली। ढाई महीने तक अश्लील वीडियो के जरिये आरोपित ने छह बार और दुष्कर्म किया।

    किसी तरह पीड़िता ने शनिवार रात मामले की आपबीती अपनी मां को सुनाई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad Viral Video: एलिवेटेड रोड पर बर्थडे के नाम हुड़दंग मचाने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार सीज; बाकी आरोपितों की तलाश जारी

    पड़ोस के किशोर ने झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया

    पीड़िता के माता-पिता एक अस्पताल में हाउस कीपिंग में कार्य करते है। उनकी 13 वर्षीय बेटी घरों में झाड़ू पोछा लगाती है। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग आरोपित ने ढाई महीने पहले उसके झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया।

    वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया

    पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने कहा कि उसने बिना कपड़ों के उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। यह सुनकर पीड़िता डर गई। आरोपित ने कई बार जबरन दुष्कर्म किया। हर बार वह तभी दुष्कर्म करता, जब पीड़िता के माता-पिता ड्यूटी पर गए होते थे।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad Honey Trap: वीडियो कॉल पर तन-बदन दिखाकर बनातीं शिकार, न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर करती थीं ब्लैकमेल; तीन युवतियां गिरफ्तार

    नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

    खबरें और भी