विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी ने दूसरी लड़की से की शादी तो 17 वर्षीय किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, लेटर में बताई पूरी बात

Published: Wed, 17 Jul 2024 01:33 PM (IST)

नोएडा के गढ़ी चौखंडी में प्रेमी ने दूसरी युवती से शादी कर ली तो किशोरी ने खौफनाक कदम उठा लिया। ...और पढ़ें

किशोरी से बालिग होने पर शादी करने का किया था वादा। (सांकेतिक तस्वीर)
किशोरी से बालिग होने पर शादी करने का किया था वादा। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सुसाइड नोट के आधार पर मां ने प्रेमी को जिम्मेदार मानते हुए दर्ज कराया मुकदमा
  2. पीड़िता के मुताबिक बेटी से शादी का किया था वादा, धोखे से रामपुर में किया विवाह

जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली फेज-तीन क्षेत्र के गांव गढ़ी चौखंडी में एक सप्ताह पहले किशोरी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उसमें मृतका ने अपने प्रेमी ओमपाल नामक युवक को जिम्मेदार माना है।

पीड़िता का कहना है कि ओमपाल ने उनकी 17 वर्ष 6 माह की बेटी से शादी का वादा किया था। वह कहता था कि जब वह बालिग हो जाएगी तो वह शादी कर लेगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले ओमपाल रामपुर अपने पैतृक गांव गया और वहां दूसरी युवती से विवाह कर लिया।

यह बात जब किशोरी को पता चला तो उसने 10 जुलाई की दोपहर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।