Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मासूमों की मौत, पांच अन्य बच्चे घायल

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 01:43 AM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में तीन बच्चों की मौत ह ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन बच्चों की दबकर मौत।
    ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन बच्चों की दबकर मौत।

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा के गांव खोदना कला में एक मकान का निर्माण हो रहा था
    2. सभी बच्चे निर्माणाधीन मकान की दीवार के पास खेल रहे थे

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्माण दिन मकान की दीवार गिरने से तीन मासूम की मौत हो गई। इस घटना में कुल आठ बच्चे घायल हुए थे, जिनमें तीन की मौत हो गई। अभी पांच अन्य का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के गांव खोदना कला में एक मकान का निर्माण हो रहा था। निर्माणाधीन मकान के पास ही या अपने परिवार के साथ रह रहे थे। 

    सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे करीब यह हादसा हुआ। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। खोदना कलां गांव में शकील के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है । यही पास में वह लोग रहते थे। शकील की बहन और उनके बच्चे घर पर आए हुए थे। 

    एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया,"एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे मलबे में दब गए। डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया और 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है।

    सभी बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे

    देर शाम बहन और उनके बच्चे निर्माणाधीन मकान की दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान निर्माण दिन मकान की दीवार ढह गई।घटना में आठ बच्चे आहद (4) हुसैन (5), आदिल (8), अलफ़िजा (2) , सोहना (12), वासील  (11) , समीर(15)  सगीर के मकान की दीवार गिरने से घायल हो गए। जिसमें आहद, आदिल व अलफिदा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Noida News: नवजात की उखड़ती सांसों पर भारी PGI की फीस, बिना ऑक्सीजन के ही कर दिया रेफर; मौत