Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida: किसानों के कूच के कारण पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली जाने वाले मार्गों सहित इन सड़कों पर रहेगा डाइवर्जन

    By MOHD Bilal Edited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 10:56 PM (GMT+05:30)

    सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे लुहारली टोल प्लाजा एवं महामा ...और पढ़ें

    किसानों के दिल्ली कूच के कारण पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली जाने वाले मार्गों सहित इन सड़कों पर रहेगा डाइवर्जन
    किसानों के दिल्ली कूच के कारण पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली जाने वाले मार्गों सहित इन सड़कों पर रहेगा डाइवर्जन

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर मार्च और अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाएगी।

    जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों और यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डाइवर्जन किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

    यहां रहेगा वाहनों का प्रतिबंध

    यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जा सकते है।

    आपातकालीन वाहनों को डाइवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।

    ऐसा रहेगा यातायात

    • चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक से गंतव्य को जा सकेगा।
    • डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेगा।
    • कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 होकर गंतव्य को जा सकेगा।
    • यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा।
    • पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा सकेगा।
    • एनएच-91 का प्रयोग कर गाजियाबाद, दादरी से बुलंदशर होकर जाने वाला यातायात गाजियाबाद से हापुड़ होकर गंतव्य को जा सकेगा।
    • एनएच-91 का प्रयोग कर बुलंदहशर से दादरी की ओर जाने वाला यातायात बुलंदशहर से हापुड़ होकर गंतव्य को जा सकेगा।

    खबरें और भी