Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida Crime: गर्लफ्रेंड की बेवफाई झेल नहीं पाया शख्स, प्रपोज से इनकार तो शख्स ने उठाया खौफनाक

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 04:16 PM (IST)

    दादरी के रूपबास गांव कॉलोनी में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोर मुकुट के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भ ...और पढ़ें

    गर्लफ्रेंड की बेवफाई के कारण फांसी के फंदे से झूला शख्स।
    गर्लफ्रेंड की बेवफाई के कारण फांसी के फंदे से झूला शख्स।

    HighLights

    1. नोएडा के रूपबास गांव कॉलोनी के युवक ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर किया सुसाइड
    2. शख्स का चल रहा था प्रेम-प्रसंग, रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मानसिक तनाव में था युवक

    संवाद सहयोगी, दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित रूपबास गांव कॉलोनी के युवक ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के स्वजन को सूचित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस के अनुसार रूपबास गांव कॉलोनी में चचेरे भाईयों के साथ किराए के मकान में रहने वाला मोर मुकुट मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए तैयार नहीं मिला तो भाइयों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे पर लटका मिला। भाइयों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मानसिक तनाव के चलते शख्स ने की आत्महत्या

    मौके पर मौजूद भाईयों व पड़ोसियों ने बताया कि मोर मुकुट का गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की पक्ष ने पुलिस में मोर मुकुट के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी तनाव के कारण मृतक ने आत्महत्या की है। रेलवे रोड दादरी चौकी प्रभारी हरवीर सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में पता चला है कि मृतक का गांव में कोई विवाद चल रहा था। मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या की है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ेंः Murder: गैंगस्टर कपिल की गर्लफ्रेंड काजल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आखिर क्यों की गई थी सूरजमान की हत्या?

    खबरें और भी