विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तजाकिस्तान के पांच लोग इलाज कराने पहुंचे थे नोएडा, हो गए ठगी का शिकार; जालसाजों ने इस तरह बनाया शिकार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 27 Aug 2023 09:16 PM (IST)

कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित जेपी अस्पताल में इलाज कराने तजाकिस्तान से आए पांच नागरिकों के साथ ठगी का मामला सामने ...और पढ़ें

तजाकिस्तान के पांच लोग इलाज कराने पहुंचे थे नोएडा, हो गए ठगी का शिकार।
तजाकिस्तान के पांच लोग इलाज कराने पहुंचे थे नोएडा, हो गए ठगी का शिकार।

HighLights

  1. पासपोर्ट वीजा की वैधता जानने के बहाने कार सवार तीन लोगों ने की ठगी।
  2. सेक्टर-135 से 168 के बीच नोएडा एक्सप्रेसवे जाने वाले मार्ग पर हुई वारदात।

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित जेपी अस्पताल में इलाज कराने तजाकिस्तान से आए पांच नागरिकों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। खुद को अधिकारी बताकर कार सवार तीन लोगों ने पासपोर्ट और वीजा की वैधता जांचने के नाम पर दो हजार डॉलर ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विभिन्न रोगों का इलाज कराने के लिए तजाकिस्तान से पांच लोग आए हुए हैं। उनका इलाज जेपी अस्पताल में किया जा रहा है। तजाकिस्तानी नागरिकों के फैसिलेटर/ट्रांसलेटर मोहम्मद महमूद ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों पांचों लोग जेपी अस्पताल से सेक्टर-135 और सेक्टर-168 जा रहे थे।

ठगों ने कार के पास रोकी अपनी कार

तभी रास्ते में नोएडा एक्सप्रेस-वे जाने वाली रोड पर पहुंचे तो एक गाड़ी उनके पास आकर रुकी। उसमें तीन लोगों सवार थे। उन लोगों ने तजाकिस्तानी नागरिकों से कहा कि वह पासपोर्ट वीजा की जांच करने वाले हैं। सभी लोगों ने अपने-अपने पर्स सहित पासपोर्ट और वीजा सहित पर्स उन्हें पकड़ा दिए।

...और इस तरह गायब किए डॉलर

जांच करने के बाद पासपोर्ट और वीजा को वैध बताने के बाद कार लेकर चले गए। उनके जाने के बाद जब तजाकिस्तानी नागरिकों ने दस्तावेज चेक किए तो उनमें भारतीय रुपये रखे थे, लेकिन उनके डॉलर गायब थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सभी लोगों के पास करीब दो हजार डालर यानी लगभग 1.66 लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने कार सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।