Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Exam: ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, पुलिस भर्ती परीक्षा में नहीं मिला चेहरा

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:38 PM (IST)

    UP Police Recruitment Exam ग्रेटर नोएडा में पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को दबोच लिया। जांच के दौरान उसके चेहरे का मिलान एडमिट कार्ड वाले ...और पढ़ें

    पुलिस भर्ती परीक्षा में चेहरा नहीं मिलने पर एक मुन्ना भाई पकड़ा।
    पुलिस भर्ती परीक्षा में चेहरा नहीं मिलने पर एक मुन्ना भाई पकड़ा।

    HighLights

    1. एडमिट कार्ड के फोटो से नहीं हो पाया चेहरे का मिलान।
    2. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जिले के 18 केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) के चौथे दिन दादरी स्थित कॉलेज में चेहरा नहीं मिलने पर एक मुन्ना भाई को दबोच गया। पुलिस मुन्ना भाई को पकड़ कर थाने ले लाई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली पाली में दादरी के एक केंद्र पर चेहरे नहीं मिलने पर एटा के एक युवक को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    पहली-दूसरी पाली में परीक्षा के आंकड़े

    पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 4184 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 3232 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इस तरह 43.58 फीसदी परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे शुरू हुई। पांच बजे समाप्त हुई। इसमें 4344 परीक्षार्थी हाजिर हुए जबकि 3072 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह 41.42 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

    जिलाधिकारी ने केंद्रों का लिया जायजा

    जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। वह सेक्टर-46 स्थित भवानी शंकर इंटर कॉलेज पहुंचे। परीक्षा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मानकों के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित हो रही है।

    ये भी पढ़ें- गौतमबुद्ध नगर में 31 अगस्त का अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज सहित जानिए क्या रहेगा बंद

    रीजनिंग ने परीक्षार्थियों को घुमाया

    परीक्षार्थियों ने बताया कि रीजनिंग के सवालों ने परेशान किया। रीजनिंग के सवालों के कारण कुछ प्रश्न छूट गए। कासना के अमीचंद कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे राघव ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान आया था। गणित के कुछ सवालों की कैलकुलेशन लंबी होने के कारण समय अधिक लग गया। वहीं, निशा ने बताया कि हिंदी के सवाल सरल आए थे। हिंदी स्कोरिंग करने में मदद करेगी।

    खबरें और भी