Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदमाशों के लिए काल साबित हो रही यूपी पुलिस, एक साल में गैंगस्टरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 08:03 PM (IST)

    Noida Crime यूपी में गुंडों और बदमाशों की अब खैर नहीं। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक साल में अभी तक सात सौ गैंगस्टरों पर कार्रवाई की है। जबकि ...और पढ़ें

    Noida Police: साल भर में सात सौ पर गैंगस्टर और 612 पर गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई। फाइल फोटो
    Noida Police: साल भर में सात सौ पर गैंगस्टर और 612 पर गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 198 इनामी बदमाशों में से 156 गिरफ्तार।
    2. 162 बदमाश हुए जिला बदर।
    3. दो अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस (Noida Police) ने इस साल जरायम (अपराध की दुनिया) की दुनिया में जड़ें जमा चुके बड़े-बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की है। एक जनवरी से लेकर अब तक सात सौ गैंगस्टरों पर कराई की है। गैंगस्टर के 50 मामलों में कुल 02 अरब 10 करोड़ 79 लाख 21 हजार 475 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

    612 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। 198 इनामी बदमाशों में से 156 को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा है। 162 अपराधी जिला बदर किए गए हैं। जिला बदर होने के बावजूद जिले में मिलने पर 40 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं।

    एक लाख का इनामी भी गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि जिले भर में विभिन्न अपराधों में संलिप्त 198 अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया। उनमें से 156 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।उनमें एक लाख का एक, 25 हजार के 66, 20 हजार के चार, 15 हजार के 20, 10 हजार के 52, पांच हजार के 13 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए।

    इनामी अपराधियों पर जोनवार कार्रवाई

    नोएडा जोन

    62 इनामी बदमाश घोषित किए गए। 47 गिरफ्तार हुए। उनमें 25 हजार के 24, 20 हजार के चार, 15 हजार के 12, 10 हजार के सात इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए।

    सेंट्रल नोएडा जोन

    83 इनामी बदमाश घोषित हुए और 58 की गिरफ्तारी हुई। उनमें एक लाख का एक, 25 हजार के 21, 15 हजार के दो, 10 हजार के 21, 5 हजार के 13 इनामी गिरफ्तार हुए।

    ग्रेटर नोएडा जोन

    53 इनामी बदमाश घोषित किए गए। 51 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। उनमें 25 हजार के 21, 15 हजार के छह, 10 हजार के 24 इनामी बदमाश शामिल हैं।

    गुंडा एक्ट की कार्रवाई

    जिले भर में गुंडा एक्ट के तहत 612 बदमाशों पर कार्रवाई की गई। 162 बदमाशों को जिला बदर किया गया। जिला बदर के बावजूद जिले में मिलने पर 40 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनमें नोएडा जोन में 213 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 42 जिला बदर किए गए।

    खबरें और भी

    13 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार हुए। सेंट्रल नोएडा जोन में 191 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 30 जिला बदर किए गए। 10 जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में 208 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 90 जिला बदर किए गए। 17 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार हुए।

    गैंगस्टरों पर हुई कार्रवाई

    जिले में गैंगस्टर अधिनियम में कुल 129 मुकदमें दर्ज हुए। 700 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। उनमें से 487 गिरफ्तार हुए। 139 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। गैंगस्टर के 50 मामलों दो अरब 10 करोड 79 लाख 21 हजार 475 रुपये की संपत्ति जब्त हुई। उनमें नोएडा जोन में 50 मुकदमे हुए।

    303 गैंगस्टर बनाए गए। 208गिरफ्तार हुए। 48 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 10 प्रकरण में चार करोड़ 32 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त हुई। सेंट्रल नोएडा जोन में 47 मुकदमे हुए। 204 गैंगस्टर बने। 140 गिरफ्तार हुए। 39 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

    20 प्रकरण में 12 करोड़ 56 लाख 22 हजार 41 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। ग्रेटर नोएडा जोन में 32 मुकदमे हुए। 193 गैंगस्टर बनाए गए। 139 गिरफ्तार हुए। 52 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 20 प्रकरण में एक अरब 93 करोड़ 90 लाख 19 हजार 434 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

    अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। यह आगे भी जारी रहेगा।

    लक्ष्मी सिंह, पुलिस आयुक्त।

    यह भी पढ़ें: युवती की बर्थडे पार्टी में भिड़े दो दोस्त, एक ने दूसरे के शरीर पर चाकू से किए दनादन वार; हुआ दर्दनाक अंत