Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पत्नी अनु त्यागी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 09:01 AM (IST)

    Shrikant Tyagi News श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी का कहना है कि सोसायटी के लोगों ने शनिवार रात में दस-पंद्रह मिनट तक घर के सामने इकट्ठा होकर हम ...और पढ़ें

    Noida News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
    Noida News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

    नोएडा, जागरण संवाददाता। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उनके घर की महिलाओं ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में घर के बाहर रविवार रात को प्रदर्शन किया है। आरोप है कि शनिवार रात में सोसायटी के लोगों की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद उनके घर के सामने लोगों ने इकट्ठा होकर गाना गाया।

    परिवार ने सोसायटी के लोगों पर आवाजाही करते समय वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालने व बच्चों सहित श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

    Also Read- 

    नोएडा में 4 साल की मासूम के साथ स्कूल में डिजिटल दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती

    Noida Dog Attack: नोएडा में कुत्तों का आतंक, सोसायटी में दो लोगों को नोच डाला

    'उकसावे वाली चीजें बंद होनी चाहिए'

    बच्चे सोसायटी में खेलने जाते हैं, तो उनको गुंडा कहा जा रहा है। दो बच्चे व खुद मैं शांति के साथ रह रही हूं। फिर भी लोग परेशान कर रहे। बिना बिजली-पानी के हम घर में रहे, सोसायटी में पोस्टर भी लगाए गए। हम शांति चाहते हैं, लेकिन उकसावे वाली चीजें बंद होनी चाहिए।

    ट्विटर पर मेरा वीडियो डालने वाले के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की है। हमारे समाज के लोग हमारे साथ हैं, मैं मां के रूप में अपनी आवाज उठा रही हूं। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर कई महिलाएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    सोसायटी में कैंडल मार्च करेंगी श्रीकांत की पत्नी

    नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में शनिवार को सोसायटी के लोगों ने टार्च की रोशनी में शांति मार्च निकाल कर संयम बरतने व महिलाओं का सम्मान बरतने की अपील की थी। महिलाओं की तरफ से श्रीकांत त्यागी प्रकरण के बाद विरोध में पोस्टर लगाए गए थे।

    खबरें और भी

    अब इस मामले पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने अपनी प्रतिक्रिया इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर दी है। अनु त्यागी ने इंटरनेट पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि वह सोसायटी में अपने समाज के लोगों के साथ कैंडल मार्च करेंगी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को उनके फ्लैट के बाहर मार्च कर रहे लोगों ने गाने गाए व उनका और बच्चों का उत्पीड़न किया। बीते डेढ़ माह से उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। उनके बच्चों और उन्हें बिना किसी गलती के प्रताड़ित किया जा रहा है।