Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थापित होगी दुनिया की सबसे ऊंची आदि योगी शिव की प्रतिमा, जानिए कितनी होगी ऊंचाई

    By Arvind MishraEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:56 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक दुनिया में सबसे ऊंची आदि योगी शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री इसके लिए अपनी सहमति भी दे चुके हैं लेकिन ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थापित होगी दुनिया की सबसे ऊंची आदि योगी शिव की प्रतिमा
    नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थापित होगी दुनिया की सबसे ऊंची आदि योगी शिव की प्रतिमा

    HighLights

    1. 200 एकड़ मांगी गई जमीन
    2. विमानन मंत्रालय से मांगी अनुमति

    अरविंद मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक आदि योगी शिव की 260 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग परिसर में स्थापित आदि याेगी शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा से इसकी ऊंचाई दो गुना से अधिक होगी।

    अभी तक भगवान शिव को समर्पित आदि योगी शिव दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। यीडा क्षेत्र में आदि योगी शिव की 260 फीट ऊंची प्रतिमा बनने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा होगी। ईशा फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका प्रस्ताव दिया है।

    सीएम योगी दे चुके सहमति

    मुख्यमंत्री इसके लिए अपनी सहमति भी दे चुके हैं, लेकिन एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण नागर विमानन मंत्रालय से इसके लिए अनुमति जरूरी है, मौखिक सहमति मिलने के बाद अनुमति के बाद पत्राचार किया गया है।तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन का ईशा योग परिसर विकसित किया गया है।

    इसमें आदि योगी शिव की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र है। पांच सौ टन स्टील से बनी आदि योगी शिव की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा है। ईशा फाउंडेशन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक भी आदि योगी शिव की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था। इसे लेकर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव व मुख्यमंत्री के बीच वार्ता भी हो चुकी हैं।

    खबरें और भी

    अमरपुर पलाका में मांगी जमीन

    ईशा फाउंडेशन ने प्रदेश सरकार ने आश्रम के लिए दो सौ एकड़ जमीन की मांग की है। इस आश्रम में ही आदि योगी शिव की प्रतिमा भी स्थापित होगी। आश्रम के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अमरपुर पलाका गांव को चयनित किया गया है।

    260 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित

    यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ईशा फाउंडेशन 260 फीट ऊंची आदि योगी शिव की प्रतिमा स्थापित करेगा, लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बेहद नजदीक होने के कारण प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर नागर विमानन मंत्रालय की अनुमति जरूरी थी। इसलिए प्रदेश सरकार ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को इस संबंध में मंत्रालय से वार्ता करने का निर्देश दिया था।

    यह भी पढे़ं- हवा ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में नदियां भी हुईं जहरीली, छठ पूजा में तीन दिन बाकी; आचमन लायक जल नहीं, बेदी लायक नहीं घाट

    ईशा फाउंडेशन की ओर से भी कहा गया था कि अगर नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक 260 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए अनुमति मिले, तभी उनके लिए दो सौ एकड़ जमीन उनके लिए अधिगृहीत की जाए। मंत्रालय ने प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर अपनी मौखिक सहमति दे दी है। इसके बाद लिखित अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    गौतमबुद्ध नगर में स्थापित प्रमुख प्रतिमा

    • भगवान शिव की प्रतिमा नोएडा फिल्म सिटी सेक्टर 16 ए
    • भगवान हनुमान की प्रतिमा नोएडा सेक्टर 49
    • शिव प्रतिमा सफीपुर मोक्ष धाम 61 फीट
    • कृष्ण प्रतिमा गौर यमुना सिटी