Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    11 साल में पहली बार बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, तीन दिन आगरा से नोएडा तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 08:06 PM (IST)

    22 से 24 सितंबर तक आयोजित मोटोजीपी भारत रेस को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को निर्धारित समय के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से याता ...और पढ़ें

    11 साल में पहली बार बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे
    11 साल में पहली बार बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित मोटोजीपी भारत रेस को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को निर्धारित समय के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से यातायात बंद रहेगा।

    निर्धारित समय के लिए बंद रहेगा एक्सप्रेस-वे

    11 वर्षों में यह पहला मौका है, जब किसी कारण एक्सप्रेस-वे बंद किया गया है। 23 व 24 सितंबर को आगरा से नोएडा आने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा। मथुरा व अलीगढ़ से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन भी यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

    एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के दबाव कम करने की कोशिश

    आगरा से नोएडा के लिए 12 से सात बजे तक एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा, जबकि मथुरा में दो बजे के बाद वाहन एक्सप्रेस वे पर नहीं चढ़ने दिए जाएंगे। रेस के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव कम हो, इसके लिए शहर के अंदर के रास्तों का भी प्रयोग वाहन चालक कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें- Noida News: बारिश होने पर राइडर बदल लेते हैं मोटो जीपी बाइक, मोटो2 व 3 में सिर्फ बदलते हैं टायर

    भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से हर एक घंटे में डायवर्जन किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का प्रवेश रेस के दौरान प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आयोजन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

    खबरें और भी

    दिल्ली बॉर्डर से जिले में भारी व मध्यम वाहन का प्रवेश 21 सितंबर को सुबह छह बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बॉर्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर आवागन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

    ये भी पढ़ें- 

    School Close in Noida: नोएडा में दो दिन के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए क्या है वजह

    4500 जवान...सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, मोटो जीपी व ट्रेड शो में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी