Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Greater Noida Authority: अधिकारी पर गिरी गाज, सामने आई बड़ी लापरवाही; विभाग में मचा हड़कंप

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 07:48 PM (IST)

    Greater Noida Authority ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी पर गाज गिर गई है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ओएसडी संतोष कुमार को निलंबित किया गया है। ओएसड ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार को निलंबित किया गया। फाइल फोटो
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार को निलंबित किया गया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष को निलंबित।
    2. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई है यह बड़ी कार्रवाई।
    3. शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के ओएसडी संतोष कुमार को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई शासन द्वारा की गई है।

    कामर्शियल भूखंड के आवंटन में दो आवेदकों को अयोग्य बताते हुए ओएसडी संतोष कुमार ने स्कीम में आवेदन नहीं करने दिया था। जुलाई के आखिरी सप्ताह में आवेदकों ने शासन में इसकी शिकायत की थी।

    वहीं, शासन स्तर से जांच के बाद शिकायतकर्ताओं की शिकायत सही पाई गई। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागन ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, पहले दिन ही शुरू होंगी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें; पढ़ें तारीख