Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Agra: यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसेगा नया आगरा, 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार; जानिए और क्या होगा खास?

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 21 Apr 2025 10:28 AM (GMT+05:30)

    यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway ) के दोनों किनारों पर New Agra बसाया जाएगा। यहां सबसे पहले पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा ...और पढ़ें

    नोएडा शहर का दृश्य। फोटो सौजन्य- जागरण आर्काइव
    नोएडा शहर का दृश्य। फोटो सौजन्य- जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार, पहले औद्योगिक क्षेत्र होगा विकसित
    2. पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने से पहले कराया जाएगा सर्वेक्षण

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के दोनों ओर किनारे पर बसाए जाने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार कर लिया गया है। नए शहर में सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

    खास तौर पर ताजमहल की सुंदरता बरकरार रखने के लिए यहां पर्यावरण के अनुकूल ही कंपनी और फैक्ट्रियां स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। न्यू आगरा की 14.6 लाख लोगों की आवास क्षमता होगी। यहां पर करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

    ताज की सुंदरता का रखा जाएगा ध्यान

    प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) के तहत ताजमहल के आसपास का क्षेत्र प्रदूषण मुक्त रहेगा। इस क्षेत्र में ऐसी किसी औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे ताज की सुंदरता प्रभावित हो।

    इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने से पहले सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। शहर के जोनल प्लान को तैयार कर लिया गया है। नया शहर आगरा के 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा, जिसमें औद्योगिक, आवासीय, हरित क्षेत्र समेत सभी गतिविधियां शामिल होंगी।

    ये भी पढ़ें-

    YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बसाने का मौका, जल्द आवासीय प्लॉट स्कीम लॉन्च करेगा यीडा

    पहले 36 गांवों की जमीन पर विकसित होगा शहर

    प्रारंभिक रिपोर्ट में जनसंख्या, सड़क, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पर्यावरण की स्थिति, सुविधाएं, उद्योग की स्थिति और संभावनाएं, कारोबार की स्थिति, यमुना समेत क्षेत्र में मौजूद अन्य जल स्रोत का विवरण तैयार कर लिया है।

    खबरें और भी

    नए शहर को पहले 36 गांवों की जमीन पर विकसित किया जाएगा, बाद में विस्तार होगा। फिलहाल सबसे पहले औद्योगिक गतिविधियों को ही विकसित करने की तैयारी है, ताकि शहर में आबादी भी बढ़ाई जा सके।