विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shri Ramotsav In Noida: राम धुन पर भाव-विभोर हुए लोग, भक्ति में डूबे युवाओं ने जीवंत किया श्रीरामोत्सव

Updated: Tue, 16 Jan 2024 10:45 PM (IST)

Shri Ramotsav In Noida 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में होने वाली रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पहले ही ग्रेटर नोएडा में साक ...और पढ़ें

भक्ति में डूबे युवाओं ने जीवंत किया श्री रामोत्सव
भक्ति में डूबे युवाओं ने जीवंत किया श्री रामोत्सव

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट टेक्नालॉजी में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित श्री रामोत्सव कार्यक्रम में राम धुन पर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गए। पूरा माहौल राममय हो गया। जय श्रीराम के नारो के घोष से माहौल गूंज उठा। हजारों युवा राम भक्ति की रसधार में बहते हुए नजर आए।

ऐसा लगा मानों 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में होने वाली रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पहले ही ग्रेटर नोएडा में साकार हो उठा है। भक्ति के साथ उमंग, उत्साह में डूबे युवाओं ने श्री रामोत्सव को जीवंत कर दिया। युवाओं में रामभक्ति सिर चढ़ कर बोल रही थी।

ऐसा उत्साह और ऊर्चा का संचार कार्यक्रम के अंत तक नजर आया। सिर्फ भक्ति की रसधार ही नहीं, बल्कि युवा राम के जीवन के अनछुए पहलुओं से भी रूबरू हुए। एक राजा, एक पुत्र, एक पति के रूप में भगवान राम के बारे में जानकारी मिली। 

युवाओं ने बताया कि वह अपने पूर्वजों से श्रीराम मंदिर के बारे में सुना करते थे, लेकिन उन्होंने आज महसूस किया कि उस समय क्या माहौल रहा होगा। जब कारसेवकों ने सभी बाधाओं को तोड़ते हुए विवादित ढांचे को ध्वस्त किया होगा।कार सेवकों ने किन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, पक्षकारों ने कितनी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, कितना संघर्ष किया, सहनशीलता दिखाई, लेकिन जीत सच्चाई की हुई।

22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मना किया है,लेकिन आज कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अयोध्या की झलक दिखाई दी। - विजय कुमार

कई सालों से मंदिर बनाने का इंतजार हो रहा था। आखिर वह दिन अब आ ही गया है। जल्द परिवार के साथ भगवान राम के दर्शन के लिए जाऊंगी। - इशिका त्यागी

जय श्री राम के जयकारे ने अलग ही ऊर्जा का संचार कर दिया है। परीक्षा देने से पहले भगवान राम का स्मरण करने से सारे भय दूर हो जाते है। - दीक्षा चौहान

राम सिर्फ भगवान नहीं आदर्श चरित्र भी हैं। हर घर में आज भी पुत्र के रूप में राम की परिकल्पना होती है। उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाकर काफी अच्छा लगा। -हर्ष शर्मा