विदेशी CEO का विवाद सुलझा, अब नीतू शर्मा बनीं Noida Airport की नई प्रमुख; जल्द उड़ान की राह साफ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नीतू शर्मा के रूप में नया सीईओ मिल गया है, जो पहले कंपनी की सीएफओ थीं। यह बदलाव विदेशी सीईओ के कारण सुरक्षा मंजूरी में आ र ...और पढ़ें

नीतू शर्मा बनीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई सीईओ। फोटो: आर्काइव
HighLights
नीतू शर्मा बनीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई सीईओ
विदेशी सीईओ के कारण सुरक्षा मंजूरी में आ रही थी बाधा
यह बदलाव परियोजना को गति देने में सहायक होगा
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। लंबे समय से अटके प्रबंधन विवाद के बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आखिरकार नया सीईओ मिल गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने शुक्रवार को अहम निर्णय लेते हुए नीतू शर्मा को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया।
अब तक इस पद पर स्विट्जरलैंड के नागरिक क्रिस्टोफ शनेलमैन कार्यरत थे, जिन्हें कंपनी ने नई भूमिका देते हुए एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बना दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट के सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी दिलाने में विदेशी सीईओ होना बड़ी बाधा बन रहा था। गृह मंत्रालय ने इसी आधार पर सुरक्षा स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था।
नीतू शर्मा पहले कंपनी की CFO थीं
बताया जा रहा है कि इसी अड़चन को दूर करने के लिए कंपनी ने नेतृत्व में यह बदलाव किया। नीतू शर्मा पहले कंपनी में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत थीं और प्रोजेक्ट की वित्तीय रणनीति में उनकी अहम भूमिका रही है।
नीतू शर्मा की नियुक्ति के साथ ही अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षा से जुड़े लंबित मसलों के जल्द सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। यह फैसला एयरपोर्ट परियोजना को गति देने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।