Noida Airport: 23 किमी लंबा स्पेशल बस-वे बनेगा, एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सीधे जुड़ेगा; पढ़ें पूरा रूट और प्लान
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें अगले महीने शुरू होने वाली हैं, जिसके लिए कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 130 मीटर सड़क पर 23 किमी लंब ...और पढ़ें
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट के लिए 23 किमी लंबा बस-वे बनेगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 25.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
ग्रेटर वेस्ट, ईस्ट और यमुना सिटी को जोड़ेगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान अगले महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रेटर वेस्ट को ग्रेटर नोएडा ईस्ट और यमुना सिटी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क 130 मीटर पर बस-वे का निर्माण किया जाएगा।
बस स्टाफ भी तैनात किए जाएंगे
इस परियोजना पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 25.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। बस वे पर सिर्फ बसें और बड़े वाहनों का ही आवागमन होगा। ऐसे में 130 मीटर सड़क पर छोटे वाहनों को जाम की दिक्कत नहीं झेलनी पड़गी। बस-वे पर ही बस स्टाॅप भी बनाए जाएंगे।
दोनों किनारे पाथवे का भी निर्माण किया जाएगा
पहले चरण में यह बस-वे सैनी रोटरी से तोशा कट तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 10 किमी है। कुल 23 किमी लंबा बस-वे बनाया जाएगा। इसके साथ ही पैदल चलने वाले लोगों के लिए सैनी रोटरी से तोशा कट तक सड़क के दोनों किनारे पाथवे का भी निर्माण किया जाएगा।
इन रास्तों से होकर गुजरेगी बस रूट
इससे पहले प्राधिकरण ने एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सिरसा में 130 मीटर सड़क के आखिरी छोर को यमुना सिटी से जोड़ने के लिए करीब तीन किमी सड़क को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद, क्राॅसिंग रिपब्लिक आदि क्षेत्र के निवासी सीधे यमुना सिटी पहुंच सकेंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर का 'झटका': नोएडा के सेक्टर-34, 62, 11 में उपभोक्ता परेशान, आरोप- रिचार्ज फुल फिर भी बत्ती गुल
यह भी पढ़ें- नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बनकर आए चोर बच्चों को बातों में उलझाकर उठा ले गए दो सिलिंडर, दो दिन में दूसरी वारदात
यह भी पढ़ें- नोएडा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े मां के होश; पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोचा