Noida Airport Inauguration Live: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- हर 2 मिनट में एक विमान उड़ेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में Noida International Airport का उद्घाटन किया, जिससे 24 साल का इंतजार खत्म हो गया। यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफ ...और पढ़ें

आज से नोएडा के सपनों की नई उड़ान, पीएम मोदी पहुंचे नोएडा एयरपोर्ट। वीडियो ग्रैब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jewar International Airport Inauguration Live Updates जैसे ही पीएम मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया एनसीआर की कनेक्टिविटी को पंख लग गए। 24 साल के इंतजार के बाद आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में नई ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरूआत हो गई।
साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें लगभग विशाल जनसमूह उमड़ा। इस दौरान सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम किए गए थे। SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालीहै।
पढ़ें Noida international airport के उद्घाटन से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स।