Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • noida
LIVE BLOG

Noida Airport Inauguration Live: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- हर 2 मिनट में एक विमान उड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में Noida International Airport का उद्घाटन किया, जिससे 24 साल का इंतजार खत्म हो गया। यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है, जो 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से बना है। 

By Digital Desk Sat, 28 Mar 2026 01:45 PM (IST)
आज से नोएडा के सपनों की नई उड़ान, पीएम मोदी पहुंचे नोएडा एयरपोर्ट। वीडियो ग्रैब

आज से नोएडा के सपनों की नई उड़ान, पीएम मोदी पहुंचे नोएडा एयरपोर्ट। वीडियो ग्रैब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jewar International Airport Inauguration Live Updates जैसे ही पीएम मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया एनसीआर की कनेक्टिविटी को पंख लग गए। 24 साल के इंतजार के बाद आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में नई ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरूआत हो गई।

साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें लगभग विशाल जनसमूह उमड़ा। इस दौरान सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम किए गए थे। SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालीहै।

पढ़ें Noida international airport के उद्घाटन से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स।

28 Mar 20261:10:10 PM

संकट के समय में सभी साथ आएं- पीएम

पीएम मोदी ने युद्ध से उत्पन्न संकट को लेकर कहा कि इससे पूरे देश को एक साथ मिलकर लड़ना है। पीएम ने जनता और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक है। जो भारत के हित में है वही भारत सरकार की नीति है। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के समय भी वैक्सीन को लेकर झूठ बोला गया। चुनाव के दौरान देश ने ऐसी राजनीति को नकार दिया। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने सभी से संकट में साथ रहने को कहा और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।

28 Mar 20261:05:46 PM

अब घंटों का सफर मिनटों में: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, अब नमो भारत ट्रेन से घंटों का सफर मिनटों में हो रहा है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च हुए।

28 Mar 20261:01:22 PM

पहले देश में नहीं थी हवाई जहाजों के सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधा

हमारे देश में हवाई जहाजों के सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं थीं। आज भी 85 प्रतिशत जहाजों को सर्विसिंग के लिए विदेश भेजना पड़ता था। इसलिए हमने ठाना है कि हम एमआरओ क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। यहां जेवर में भी आज एमआरओ सुविधा का उद्घाटन हुआ है, जिससे युवाओं को रोजगार, हवाई जहाजों का मेंटनेंस देश में ही हो सकेगा।

28 Mar 20261:01:04 PM

पीएम ने गिनाए उड़ान योजना के लाभ

हमने उड़ान योजना शुरू की थी जिसके चलते एक करोड़ 60 लाख लोगों ने हवाई यात्राएं कीं। इस योजना के तहत 29 हजार करोड़ की स्वीकृति दी गई। 

28 Mar 202612:56:49 PM

2014 के बाद बढ़ी एयरपोर्ट्स की संख्या

यहां के किसानों ने वो दिन भी देखे हैं जब कई सालों तक गन्ना किसानों का पैसा अटका रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता। यह एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। 2014 से पहले में देश में 74 एयरपोर्ट थे अब 120 से भी ज्यादा हैं। पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य लोगों के लिए भी हवाई यात्रा उपलब्ध कराई।

28 Mar 202612:56:49 PM

इथेनॉल से देश को मिली संकट में राहत

पीएम ने आगे कहा, पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा मिलेगा। यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया, उससे देश को क्रूड साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल कम विदेशों से मंगवाना पड़ा। किसानों के इस परिश्रम ने संकट के समय में देश को राहत दी।

28 Mar 202612:54:08 PM

'पुराने सीएम नोएडा से इतने डरे थे कि कार्यक्रम में नहीं आए'

यहां दो फ्रेट कॉरिडोर भी बन रहे हैं। दादरी वो जगह है जहां दोनों कॉरिडोर आपस में मिलते हैं। यहां किसान जो उगाते हैं, व्यापारी जो बनाते हैं वो दुनिया के कोने-कोने तक जा सकेगा। यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए आकर्षण बन रहा है। जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। सीएम ने पुरानी सपा सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि मैं जब यहां आया तो वह नहीं आए डर के मारे, मुझे भी कहा गया मत जाइए।

28 Mar 202612:48:01 PM

'यहां से हर दो मिनट में होगी उड़ान'- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, यह ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है जहां से हर 2 मिनट में एक उड़ान होगी। पहले सपा वालों ने नोएडा को लूट का एटीएम बनाया। लेकिन वही नोएडा आज यूपी के विकास का प्रतीक है। कांग्रेस व अन्य सरकारों ने 2002 से इस एयरपोर्ट को फाइलों में ही दबा रखा, इसकी नींव ही नहीं पड़ने दी। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो इसकी नींव भी पड़ी निर्माण भी हुआ और उद्घाटन भी हुआ।

28 Mar 202612:47:58 PM

संकट के समय में सरकार हर संभव कदम उठा रही

पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए संकट का समय है लेकिन हमारी सरकार जनता को राहत देने के लिए हर काम कर रही है। इसी दौरान चार प्रोजेक्ट हमने शुरू किए हैं। इसी कालखंड में नोएडा एयरपोर्ट समेत, कई काम हुए। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार का यूपी केविकास के लिए बड़ा कदम है। 

28 Mar 202612:42:03 PM

पीएम मोदी ने बोले सभी युवा दिखाई दे रहे

पीएम मोदी ने कहा, मैं जहां देख रहा हूं सब युवा दिखाई दे रहे हैं। आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में हो गया है यूपी। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।

28 Mar 20261:24:45 PM

पीएम मोदी बोले- अब उद्घाटन हो गया

blog images

पीएम मोदी ने मंच पर बोलना शुरू किया तो सबको हैरान कर दिया उन्होंने लोगों से पूछा, 'उद्घाटन हो गया? नहीं अभी आधा काम हुआ है.. नहीं मैंने अभी सिर्फ पर्दा उठाया है। मैं चाहता हूं कि इसका उद्घाटन आप सब जो भी यहां हैं वो करें। इसलिए अपना मोबाइल फोन निकालिए और फ्लैश लाइट ऑन करिए और इसका उद्घाटन करिए। ये आपकी अमानत, आपका पुरुषार्थ, आपका भविष्य है। आप भारत माता की जय बोलकर, फ्लैश लाइट दिखाकर इसका उद्घाटन करिए। अब उद्घाटन हो गया...'

28 Mar 202612:36:28 PM

पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर एयरपोर्ट समेत लॉजिस्टिक हब और एमआरओ का भी उद्घाटन किया।

28 Mar 202612:29:55 PM

सीएम योगी ने सबका किया धन्यवाद

सीएम योगी ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपना भाषण खत्म किया।

28 Mar 202612:25:33 PM

सीएम योगी ने अन्नदाताओं का भी किया धन्यवाद

सीएम योगी आगे बोले, यूपी के अंदर जो पोटेंशियल था वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उससे जुड़ी सुविधाएं उसको निकालने में अहम भूमिका निभाएंगी। हम यहां के अन्नदाताओं का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस एयरपोर्ट के लिए 13000 एकड़ भूमि दी जिसके लिए मैं उनका विशेष धन्यवाद करूंगा।

28 Mar 202612:22:35 PM

'पुरानी सरकारों ने देश को डेवलपमेंट के बॉटलनेक के रूप में छोड़ा'

सीएम योगी ने आगे कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने नकारेपन के कारण देश को डेवलपमेंट के बॉटलनेक के रूप में छोड़ दिया था। इसीलिए 2001 से 2017 तक यूपी ने जलालत झेली है। लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में और 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार आने के बाद अब यूपी बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू के रूप में अपनी पहचान पेश कर रहा है।

28 Mar 202612:18:44 PM

सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने कहा, आज का यह अवसर पीएम मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। आज का समय बेहद संशय भरा हुआ है और सारी दुनिया में पेट्रो उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन अपनी दूरदृष्टि से पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत में पेट्रो उत्पादों के दाम नियंत्रित हैं। अमेरिका जैसे देश में भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहां अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें कार्यक्रम रोकना पड़ रहा है और कोटा सिस्टम तक लागू करना पड़ रहा है। लेकिन भारत में सभी कार्य निर्बाध रूप से चल रहे हैं। मैं पीएम मोदी आपका आभार करता हूं। 

28 Mar 202612:14:20 PM

सीएम योगी ने शुरू किया भाषण

सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत वंदे मातरम और हर-हर महादेव के जयकारों से की। सीएम योगी ने कहा पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कार्यक्रम  में उपस्थित अन्य लोगों जैसे यूपी की राज्यपाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू समेत अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन किया।

28 Mar 202612:09:29 PM

पीएम मोदी का मंच पर हुआ स्वागत

blog images

पीएम मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करने के लिए स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेज पर मौजूद रहें।

28 Mar 202612:07:11 PM

सीएम योगी के सलाहकार ने कही ये बात

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने कहा, 'मैं तो इंडस्ट्री डिपार्टमेंट से जुड़ा रहा हूं और एक जमाने में नोएडा का CEO था, कभी सोचा नहीं सकता था कि नोएडा में भी इतना बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। आज बहुत खुशी का दिन है पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल से 2017 के बाद बड़े परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन भी हुआ है। पीएम मोदी के द्वारा सबसे बड़ा एयरपोर्ट का आज उद्घाटन हो रहा है।उम्मीद है कि अगले महीने, सबसे बड़ी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट भी शुरू हो जाएगा। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लक्ष्य की दिशा में एक अहम मील का पत्थर है।'

28 Mar 202611:51:10 AM

पीएम मोदी पहुंचे नोएडा एयरपोर्ट

पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और वह सीएम योगी के साथ एयरपोर्ट का जायजा ले रहे हैं।

28 Mar 202611:38:59 AM

मंच के सामने बना है विशाल मंच

blog images

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बने मुख्य मंच के सामने एक विशालकाय रंगोली का निर्माण किया गया है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

28 Mar 202611:29:52 AM

Noida Airport Live Update: मोदी-योगी की झलक पाने आए छठवीं का छात्र

blog images

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी जिसमें आठवीं कक्षा के यश गर्ग ने अपना ध्यान आकर्षित किया। यश कार्यक्रम में मोदी योगी की झलक पाने के लिए पोस्टर लिए उत्साहित दिखा।

28 Mar 202611:00:28 AM

Noida Airport Inauguration: हापुड़ में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग

blog images

नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जनपद के टोल प्लाजा सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जेवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे वाहनों और लोगों की गहन जांच की गई।

28 Mar 202610:58:01 AM

Jewar Airport: भक्ति रस में डूबा जनसमूह

blog images

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ में गायक हेमंत बृजवासी ने राधे नाम से संगीत लहरी बिखेरी। इस प्रस्तुती से पांडाल में उपस्थित जनसमूह भक्ति रस में डूब गया। 

28 Mar 202610:48:11 AM

Noida Airport Live Update: सुबह 11:30 बजे से शुरु होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां टर्मिनल भवन का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 12 बजे पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

28 Mar 202610:42:44 AM

Noida Airport Inauguration: स्विट्जरलैंड से आया परिवार

blog images

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए एक विदेशी परिवार भी स्थल पर नजर आया। वह स्विट्जरलैंड से आए हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। 

28 Mar 202610:37:21 AM

Jewar Airport: गायक हेमंत बृजवासी ने बांधा समां

blog images

कार्यक्रम की शुरूआत से पहले गायक हेमंत ब्रिजवासी ने अपने गीतों से लोगों का समां बांधा। वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। इस दौरान माहौल काफि उत्साह भरा हो गया। 

28 Mar 202610:32:11 AM

Noida एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे बोनी कपूर

blog images

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में फिल्मकार बोनी कपूर भी पहुंचे। 

28 Mar 202610:20:04 AM

Noida Airport: पीएम मोदी के पोस्टर के साथ उमड़ी भीड़

blog images

कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी के पोस्टर्स के साथ लोग उत्साहित नजर आए। इस दौरान लोग पीएम का बेसबरी से इंतजार करते नजर आए। 

28 Mar 202610:21:09 AM

Jewar Airport: नोएडा के सबसे बड़े दिन की तैयारी पूरी

blog images

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। पीएम के इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us