Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से नए नवेले नोएडा एयरपोर्ट का ऐसा हाल, अंडरपास में कई फीट तक भरा पानी; ड्रेनेज सिस्टम फेल

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 06:47 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकास द्वार के अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट के निकास अंडरपास में कई फीट पानी भरा

    2. एयरपोर्ट का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने पर उठे सवाल

    3. यात्रियों की पार्किंग तक आवाजाही में हो रही परेशानी

    जागरण संवाददाता, जेवर: वर्षा के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकास द्वार स्थित अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया। जलभराव के चलते अंडरपास का नजारा किसी वाटर पार्क जैसा दिखाई दिया। पानी जमा होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    1

    फोरकोर्ट से पार्किंग एरिया को जोड़ता है अंडरपास

    नोएडा एयरपोर्ट पर बना यह अंडरपास एयरपोर्ट के फोरकोर्ट को पार्किंग एरिया से जोड़ता है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्री इसी रास्ते से होकर पार्किंग क्षेत्र की ओर जाते हैं और वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में अंडरपास में भारी जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

    पानी में डूबा नजर आया पूरा अंडरपास

    वर्षा के बाद अंडरपास में पानी इतना अधिक जमा हो गया कि पूरा अंडरपास पानी में डूबा नजर आया। आसपास मौजूद लोगों ने जलभराव का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद एयरपोर्ट परिसर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    3

    तेज वर्षा में स्थिति और गंभीर होने की आशंका

    लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक परिसर में यात्रियों के आवागमन वाले रास्ते पर इस तरह जलभराव होना चिंता का विषय है। यदि कम समय की वर्षा में अंडरपास में कई फीट पानी जमा हो रहा है तो तेज बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट ने लिया था ड्रग्स, लैब रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- सरकार ने Air India के आउटगोइंग CEO को किया तलब, फुकेट से दिल्ली लौटते वक्त अचानक 300 फीट गिरा था विमान