बुकिंग साइट पर दिखने लगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कोड DXN, अप्रैल से 60 शहरों के लिए मिलेंगी उड़ानें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXN) से अप्रैल में उड़ानें शुरू होंगी, जिसके लिए बुकिंग साइट्स पर कोड दिखने लगा है। प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को इसका लोकार ...और पढ़ें
-1774452078590-1774545912220-1774545918680_m.webp)
एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने का शिड्यूल तय होते ही डीएक्सएन एक्टिव हो जाएगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण एसंवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर जितनी बेसब्री है, उससे अधिक उत्सुकता एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने की है। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा होने पर देश विदेश की यात्रा करने वाले यह जानने काे उत्सुक हैं कि आखिर उन्हें इस एयरपोर्ट से यात्रा करने का मौका कब तक मिलेगा और कौन-कौन ने देश और शहरों के लिए यहां से उड़ाने शुरू होंगी।
एयरपोर्ट स टिकट बुकिंग साइट्स और एप पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोेर्ट की उपस्थिति दर्ज हो चुकी हैं। डीएक्सएन के नाम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिखाई देने लगा है, एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने का शिड्यूल तय होते ही डीएक्सएन एक्टिव हो जाएगा। यात्री टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।
28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथोंं देश को समर्पित होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। देश के 60 से 65 प्रमुख शहरों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान होगी। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयरलाइंस के विमान शुरूआत मेंं दिन मेंं यहां से उड़ान भरेंगे।
कुछ समय बाद विमानों की उड़ान रात में भी शुरू हो जाएगी। घरेलू शहरों में प्रदेश के प्रमुख नगर वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत देश के प्रमुख शहर कोलकाता, मुंबई, इंदौर, भोपाल, चेन्नई, गोवाहाटी, गोवा, श्रीनगर, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलूरू आदि शहरों के लिए प्रति एक से दो घंटे में विमान सेवा होगी।
खबरें और भी
अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा जून -जुलाई तक शुरू हो जाएंगी। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से ज्यूरिख, सिंगापुर, दुबई आदि के लिए विमानसेवा शुरू होगी। समय से साथ दूसरे शहर भी इस सूची में शामिल होते जाएंगे।नोएडा एयरपोर्ट के लिए भारतीय विमानपत्तन विनियामक प्राधिकरण ने अगस्त में शुल्क तय किया था।
पांच साल के लिए इसे अंतिम रूप से तय करने के लिए 23 मार्च को दिल्ली में बैठक हो चुकी है। इसके अंतिम रूप से तय होते ही टिकट दरें भी तय हो जाएंगी। नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवा के लिए टिकट दरें दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के करीब-करीब बराबर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- UP की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का मजबूत इंजन बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मिलेंगे 5 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से बढ़ेगी यूपी की चुनावी गर्माहट, भाजपा के विकास मॉडल की काट मुश्किल
यह भी पढ़ें- 'दोस्त मेरे फ्लैट की किस्त जमा करते रहना', नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या