Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी स्टेशन तैयार, IOCL और IGL मुहैया कराएंगे ईंधन

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 12:22 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ से पहले ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधाएँ तैयार हैं। आईओसीएल ने पेट्रोल-डीजल पंप लगाए हैं, जबकि आईजीएल ...और पढ़ें

    ईजीएल ने पाइपलाइन से सीएनजी व पीएनजी आपूर्ति की व्यवस्था की। फोटो: आर्काइव

    ईजीएल ने पाइपलाइन से सीएनजी व पीएनजी आपूर्ति की व्यवस्था की। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. आईओसीएल ने एयरपोर्ट पर पेट्रोल-डीजल पंप लगाए

    2. आईजीएल सीएनजी स्टेशन और पीएनजी की आपूर्ति करेगा

    3. 38 ईवी चार्जिंग पॉइंट के साथ मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जल्द शुभारंभ होने वाला है एयरपोर्ट के शुभारंभ से पहले एयरपोर्ट पहुंचने वाले वाहनों में ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग एयरपोर्ट के अंदर सुविधाजनक रूप से मिल सके, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

    इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने एयरपोर्ट परिसर में परिवाहन सुविधा को बेहतर रखने के लिए डीजल और पैट्रोल वाहनों के लिए पंप लगाए हैं।

    IGL की पाइपलाइन से मिलेगी सीएनजी और पीएनजी

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की तरफ से एयरपोर्ट तक पाइप लाइन डालकर सीएनजी स्टेशन स्थापित किया गया है। पाइप लाइन से एयरपोर्ट सीएनजी स्टेशन पर आने वाले वाहनों में सीएनजी भरने के अलावा एयरपोर्ट को आवश्यकता के अनुसार पीएनजी भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग का भी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

    शहर से करीब 30 मिनट की दूरी पर स्थित एयरपोर्ट

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्य शहरों दिल्ली और नोएडा से लगभग 30 मिनट की दूरी पर है। देहात क्षेत्र होने की वजह से रास्ते में भी ईंधन और चार्जिंग की कुछ बेहतर सुविधाएं नहीं है।

    यात्रियों और कर्मचारियों के वाहनों का ध्यान 

    एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री, कर्मचारी और अन्य के वाहनों का उचित ईंधन और ईवी वाहनों का फास्ट चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग कंपनियों से करार किया गया।

     ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ सीएनजी को बढ़ावा

    सड़क परिवहन को मजबूत रखने के और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तरफ बढ़ते कदमों को देखते हुए सीएनजी और ईवी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के साथ साझेदारी करते हुए एयरपोर्ट पर सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है।

    खबरें और भी

    एयरसाइड पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित

    स्टेटिक के साथ करार के तहत एयरसाइड इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। जहां शुरूआत में 38 और बाद में 60 से अधिक वाहनों के एक समय में चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

    एंट्री गेट के पास पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था

    इसी तरह से इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एयरपोर्ट आने जाने वाले वाहनों को डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराएगा जिसके लिए एन्ट्री गेट के साथ ही पंप स्थापित किया गया है। सभी सुविधाएं पूरी तरह से तैयार कर ली गई है एयरपोर्ट संचालन के साथ ही इन सुविधाओं का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नोएडा से वाराणसी तक आठ शहरों में विकसित होंगे डेटा सेंटर पार्क, AI और डिजिटल सेवाओं के खुलेंगे रास्ते