Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च के अंत में नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ की उम्मीद, जेवर विधायक ने परखी तैयारी

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:13 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द होने की संभावना है, संभवतः 28 या 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा। शुक्रवार को नियाल और यापल के स ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारी तेज हो गई है। (फाइल फोटो)

    नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारी तेज हो गई है। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 या 29 मार्च को संभावित

    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की उम्मीद

    3. जेवर विधायक ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि जल्द घोषित हो सकती है। 28 या 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एयरपोर्ट का उद्घाटन होने की संभावना है।

    शुक्रवार को यीडा एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के सीईओ आरके सिंह व नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया था। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग में हुए कार्य को देखने के साथ यापल सीईओ किस्टाेफ श्नेलमैन से भी बातचीत की थी।

    जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने 28 या 29 मार्च को एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना जताते हुए प्रस्तावित सभा स्थल व वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आमजन को किसी प्रकार की सुविधा के लिए समय से तैयारी पूरी करने को कहा।

    एयरो ड्रम लाइसेंस जारी

    विधायक ने सभा स्थल की व्यवस्थाओं, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात की सुगम व्यवस्था के लिए भी किए जा रहे उपायों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि एयरपोर्ट को एयरो ड्रम लाइसेंस जारी हो चुका है। अगले माह विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टैरिफ दरें इस माह होंगी तय, अप्रैल से यात्री और कार्गो सेवाएं होंगी शुरू

    यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सिक्योरिटी क्लीयरेंस, नवरात्र में उद्घाटन के 45 दिन बाद शुरू होंगी उड़ानें

    खबरें और भी