Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, नवरात्रि में PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 07:29 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है, जिससे इसके उद्घाटन का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। फाइल फोटो

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिला।

    2. प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि में कर सकते हैं एयरपोर्ट का उद्घाटन।

    3. 45 दिन बाद, लगभग 20 अप्रैल से उड़ानें होंगी शुरू।

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के ठीक एक दिन बाद ही एरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। इससे एयरपोर्ट के उद्घाटन का रास्ता साफ हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इस बात की प्रबल संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के दौरान एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

    शुक्रवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) द्वारा एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के ठीक 45 दिन बाद देश भर के प्रमुख शहरों के लिए यात्री उड़ानें शुरू हो सकती हैं। इससे दिल्ली NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों को फायदा होगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में सिंगापुर दौरे के दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की घोषणा की थी। इसके बाद एयरपोर्ट की तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं। गुरुवार को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सिक्योरिटी क्लीयरेंस जारी कर दिया, जिससे एरोड्रम लाइसेंस का रास्ता साफ हो गया।

    सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद उम्मीद थी कि एक हफ्ते के अंदर एयरोड्रम लाइसेंस मिल जाएगा, लेकिन बिना किसी देरी के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने शुक्रवार को ही लाइसेंस जारी कर दिया और एयरपोर्ट के उद्घाटन का रास्ता साफ कर दिया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल ऑफिसर और YEIDA के ACEO शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि एयरोड्रम लाइसेंस शुक्रवार को DGCA ने जारी कर दिया है।

    खबरें और भी

    लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 20 अप्रैल (एयरोड्रम लाइसेंस जारी होने के 45 दिन बाद) के बाद यह ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। तीन एयरलाइंस इंडिगो, आकाश और एयर इंडिया एक्सप्रेस यहां से पैसेंजर फ्लाइट शुरू कर सकेंगी।

    यह भी पढ़ें: मार्च में ही 34 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में पावर डिमांड बढ़ी; इस गर्मी में 9000 MW पार करने का अनुमान