विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतू सामरा के CEO बनते ही नोएडा एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए फिर आवेदन, कब शुरू होंगी टिकट बुकिंग?

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:44 PM (IST)

नीतू सामरा के यापल सीईओ बनने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम का आवेदन फिर से किया गया है।

नीतू सामरा। फाइल फोटो

नीतू सामरा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण, संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (यापल) के सीईओ पद पर नीतू सामरा की नियुक्ति के बाद शनिवार को कंपनी ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम अप्रूवल के लिए फिर से आवेदन कर दिया है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से अगले सप्ताह में यह अप्रूवल मिलने की संभावना है। इसके बाद एयरलाइंस कंपनियां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर देंगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए शुक्रवार को अहम बदलाव करते हुए यापल ने नीयू सामरा को कंपनी का सीईओ नियुक्त कर दिया था। नियुक्त के बाद ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया।

आगामी सप्ताह में अप्रूवल मिलने की संभावना

कंपनी की ओर से शनिवार को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो बीसीएएस को एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए दोबारा से आवेदन कर दिया। कंपनी के सीईओ पद पर भारतीय नागरिक की नियुक्ति की शर्त पूरी होने के कारण एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम को आगामी सप्ताह में अप्रूवल मिलने की संभावना है।

इसके बाद एयरलाइंस कंपनियां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी विमान सेवा का शिड्यूल घोषित करते हुए टिकट की बुकिंग शुरू कर देंगी।

यापल विमान सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास में जुटी

मई के अंत तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के 17 प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होंगी। इंडिगो, अकासा एयरलाइंस के विमान देश के विभिन्न शहरोंं के लिए नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद से यापल विमान सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की उड़ानों पर गृह मंत्रालय का ब्रेक, विदेशी CEO बदलना जरूरी; क्या कहता है नियम?

कंपनी ने छह मार्च को नागर विमानन महानिदेशालय से एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने के बाद आठ मार्च को ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम अप्रूवल के लिए बीसीएएस में आवेदन किया था, लेकिन सीईओ पद पर विदेशी नागरिक की नियुक्त के कारण इसे गृह मंत्रालय की स्वीकृति नहीं मिली।

इसके बाद कंपनी ने शुक्रवार को अपनी चीफ फाइनेंशियल आफिसर नीतू सामना को सीईओ पद पर नियुक्त कर दिया।