नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा हाई कोर्ट अतिथि गृह और अर्द्ध सैनिक बलों का प्रशिक्षण केंद्र, सुरक्षा होगी मजबूत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हाई कोर्ट अतिथि गृह और अर्द्ध सैनिक बलों का ग्रुप सेंटर बनेगा। यीडा ने सेक्टर नौ में इसके लिए भूमि आवंटन की योजना शुरू ...और पढ़ें
-1776783171063_m.webp)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हाई कोर्ट अतिथि गृह और अर्द्ध सैनिक बलों का ग्रुप सेंटर बनेगा। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक हाई कोर्ट का अतिथि गृह बनेगा। इसके नजदीक अर्द्ध सैनिक बलों को ग्रुप सेंटर के लिए भी जगह दी जाएगी। सेक्टर नौ में भूखंड उपलब्ध कराने के लिए यीडा के नियोजन विभाग ने प्लानिंग तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विभागों की ओर से भी यीडा सेे नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक जमीन मांगी गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट की बैंच की मांग वर्षों से हो रही है। लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई है, लेकिन जिले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिथि गृ़ह बनने की संभावना है। इसके लिए यीडा से जमीन मांगी गई है। यीडा की ओर से सेक्टर नौ में अतिथि गृह के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है।
सेक्टर नौ एयरपोर्ट के नजदीक है। इससे एयरपोर्ट से अतिथि गृह तक आवाजाही सुविधाजनक होगी। इसके आस पास ही यीडा अर्द्ध सैनिक बलों को भी जमीन उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। उनकी ओर से भी यीडा से जमीन की मांग की गई है। इसमें आइटीबीपी, सीआइएसएफ, बीएसएफ, ब्यूरो आफ इमिग्रेशन आदि शामिल है। इसमें अर्द्ध सैनिक बलों के लिए आवास, प्रशिक्षण केंद्र व अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।
यीडा अधिकारियों का मानना है कि अर्द्ध सैनिक बलाें की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। क्षेत्र में अनुशासित माहौल बना रहेगा।
कई केंद्रीय विभागों की ओर से भी नोएडा एयरपोर्ट ने नजदीक जमीन की मांग के प्रस्ताव यीडा को मिले हैं। यीडा उनकी जमीन की मांग के सापेक्ष सेक्टरों में जमीन की उपलब्धता, मास्टर प्लान में सेक्टरों के लिए आरक्षित श्रेणी के आधार पर उनका परीक्षण कर रहा है। इसके बाद ही जमीन आवंटन पर फैसला होगा।
खबरें और भी
ज्ञात हो कि यीडा इससे पहले भी एटीएस आदि को कार्यालय, आवासीय परिसर आदि के लिए जमीन आवंटित कर चुका है।
यह भी पढ़ें: नोएडा का 'सूट-बूट वाला' चोर: शादी समारोह में जाकर रुपये से भरा बैग उड़ाया, खाना खाकर हुआ फरार