नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने की तैयारी, यीडा करेगा छह गांव की जमीन का अधिग्रहण
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 56 गांव ...और पढ़ें
-1773166020426_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट-गंगा एक्सप्रेसवे लिंक: 74 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बुलंदशहर के स्याना से फिल्म सिटी तक 74 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए गौतमबुद्ध नगर के 16 और बुलंदशहर के 40 गांवों के किसानों की 740 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण सहमति के आधार पर किया जाना है।
सरकार ने हाल ही में बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेसवे की परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए 1204 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। पैसा मिलने के साथ ही यमुना प्राधिकरण ने जेवर व खुर्जा तहसील के किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी देने के लिए 74 किमी का लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे जिले के 16 और बुलंदशहर के 40 गांव के अलावा यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक एवं आवासीय 10 सेक्टरों से होकर गुजरेगा।
यमुना क्षेत्र में इसकी लंबाई लगभग 20 किमी की होगी जिसमें से नौ किमी एलिवेटेड बनाए जाने की योजना है। लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के स्याना क्षेत्र के 44.3 किमी से शुरू होकर यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 फिल्म सिटी में एयरपोर्ट के समीप यमुना एक्सप्रेसवे से 24.8 किमी पर जुड़ेगा।
इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीडा के द्वारा किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने क्षेत्र के रबूपुरा,अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा, भुन्ना तगा, म्याना, कलूपुरा, मारहरा और कपना, बीधेपुर, सनैता सफीपुर, हसनपुर लडूकी, भदौरा की जमीन अधिग्रहण के लिए सात मार्च को सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करते हुए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें और भी
रबूपुरा, अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा, भुन्ना तगा, म्याना, कलूपुरा, मारहरा और कपना के प्रभावित किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर या फिर 3808 रुपये प्रति वर्गमीटर और सात प्रतिशत आवासीय प्लाट देकर आपसी सहमति से जमीन का क्रय की जानी है। वहीं बीधेपुर, सनैता सफीपुर, हसनपुर लडूकी, भदौरा की जमीन 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन क्रय की जाएगी। जमीन के क्रय होने का काम पूरा होते ही यीपीडा इसके निर्माण का काम शुरू कर देगा।
लिंक एक्सप्रेसवे में किन गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण
74.3 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के लिए रबूपुरा के 14, अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा के 30, भुन्नातगा के 14, रबूपुरा के 13, म्याना के दो, कपना के 71, बीघेपुर के छह, सनैता सफीपुर के 71, हसनपुर लडूकी के 50 और भदौरा के 58 गाटा संख्या की जमीन का किसानों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे फिल्म सिटी, जापानी सिटी, कोरियन सिटी,फिनटेक सिटी के अलावा सेमीकंडक्टर पार्क सहित 10 सेक्टरों से होकर गुजरेगा।
स्थानीय यातायात के लिए 24 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। छह लेन के इस लिंक एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन में विस्तारित किया जा सकेगा। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए शासन से यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में जमीन क्रय के लिए राशि जारी होने के साथ ही जमीन क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन क्रय कर हुए यूपीडा को सौंपते हुए इसका निर्माण शुरू होगा। - राकेश कुमार सिंह, सीईओ यीडा
यह भी पढ़ें- प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के CM योगी ने दिए निर्देश