Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में कैफे संचालक से मारपीट, पांच लाख की रंगदारी मांगी; दो गिरफ्तार

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 08:29 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में एक कैफे संचालक ने 10 लोगों पर मारपीट, अपहरण और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोपितों ने खुद को एसटीएफ व पुलिसकर ...और पढ़ें

    पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी। फाइल फोटो

    पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र निवासी कैफे संचालक ने 10 युवकों पर मारपीट कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोपित खुद को एसटीएफ व पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित युवक को जबरन कैफे से खींच कर कार से ले गए थे।

    पीड़ित ने आरोपितों द्वारा मारपीट व उसके साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।

    क्षेत्र के कुलेसरा निवासी पीड़ित मनीष कुशवाहा साइबर कैफे चलाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मनीष बता रहा है कि 22 जनवरी की रात साथी के साथ कैफे पर था। 9-10 अज्ञात दुकान में घुसे। खुद को एसटीएफ व पुलिसकर्मी बताकर मारपीट कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जबरदस्ती कोतवाली ले जाने की बता बोलने लगे।

    पीड़ित ने कारण पूछा तो दोबारा पिटाई कर दी। आरोपित पीड़ित को कार में बैठाकर ले गए। दुकान में रखे करीब 50 हजार रुपये भी उठा लिए।

    आरोपित है कि कार सवार उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां उनका सरगना बैठा था, उससे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। पीड़ित किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकला था। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया दो को जेल भेजा गया है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।