नोएडा में दिल के ऑपरेशन के दो दिन बाद बच्चे की मौत, दवाई के नाम पर रकम मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा
नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में दिल के ऑपरेशन के दो दिन बाद एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर लापरवाही बरतने तथा दवा ...और पढ़ें

ऑपरेशन के दो दिन बाद शनिवार को करीब तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
HighLights
चाइल्ड पीजीआई में तीन वर्षीय बच्चे की मौत।
परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।
दवा के नाम पर 14 हजार रुपये मांगने का आरोप।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र स्थित चाइल्ड पीजीआई में दिल में छेद के ऑपरेशन के दो दिन बाद शनिवार को करीब तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर लापरवाही बरतने और दवाई देने के एवज में 14 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए हंगामा भी किया। सेक्टर 20 थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
नोएडा सेक्टर 115 के सोरखा गांव में प्रदीप रावत पत्नी और दो बच्चे संग रहते। वह सेक्टर 76 में खाने की रेहड़ी लगाते हैं। करीब तीन वर्षीय छोटा बेटे कविश रावत के दिल में छेद और वाल्व दबी हुई थी। उन्होंने बच्चे को 27 जनवरी को अस्पताल में। भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो फरवरी को बच्चे के आपरेशन की तारिख दी थी, लेकिन आपरेशन पांच फरवरी को किया गया, लेकिन शुक्रवार दोपहर को बच्चे से मिलवाया। वह बेहोश की आवस्था में था।
चिकित्सकों ने बच्चे के 30 प्रतिशत जीवित रहने की संभावना बतायी थी। स्वजन का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक के साथ रहने वाले स्टाफ और काउंटर पर तैनात कर्मी ने दवा देने के नाम पर 14 हजार रुपयों की मांग की थी। उन्होंने आनलाइन रुपये देने के लिए कहा तो उसने लेने से इन्कार कर दिया। उसने नगद में ही रुपयों की मांग की।
शनिवार शाम करीब छह बजे चिकित्सकों ने बच्चे की मौत की सूचना दी। यह सुनकर स्वजन भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताई। उधर, संस्थान के निदेशक डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में स्टाफ पर लगे सभी आरोपों की जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
साक्ष्य देने का दावा
स्वजन का कहना है कि दवाई के एवज में रकम मांगने वाले आरोपित स्टाफ का मोबाइल नंबर, नाम आदि होने का दावा किया है। उच्च अधिकारियों से अस्पताल परिसर के सीसीटीवी के आधार पर जांच कराने की मांग की है।