विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में अब सेक्टर-12-22 रूट पर चलेंगी सिटी बसें, आनंद विहार से परी चौक तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 06:59 AM (IST)

नोएडा में सिटी बस सेवा का विस्तार करते हुए अब सेक्टर-12 और 22 रूट पर भी बसें शुरू हो गई ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. सेक्टर-12 और 22 रूट पर सिटी बस सेवा शुरू।

  2. आनंद विहार से परी चौक तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

  3. सुबह-शाम दो वक्त चलेंगी बसें, यात्रियों को राहत।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सिटी बस के रूट में विस्तार लगातार किया जा रहा है। अब सेक्टर-12, 22 रूट पर भी सिटी बसें चलेंगी। तीन बस स्टाप भी यहां बनाए गए हैं। आनंद विहार से परी चौक तक की सीधी कनेक्टिविटी इस रूट की बसें देंगी।

यह रूट सिटी बसों के संचालन में शामिल होने से कामकाजी लोगों को राहत मिलेगी। दो वक्त इन बसों को चलाया जाएगा। सुबह आठ बजे से आनंद विहार से एक बस चलेगी। वहीं सुबह आठ बजे ही परी चौक से एक बस आनंद विहार के लिए रवाना होगी।

नए रूटों को किया जाएगा शामिल

ये बस सेक्टर 37 होते हुए सेक्टर-12-22 के रास्ते रूट पर जाएगी। इसी तरह शाम साढ़े पांच बजे आनंद विहार से एक बस परी चौक के लिए चलेगी। परी चौक से भी इसी वक्त आनंद विहार के लिए यात्रियाें के साथ रवाना होगी।

इस रूट पर अभी तक बस सेवा नहीं थी। अब एमपी-1 रूट के शामिल होने के बाद आवागमन आसान हो जाएगा। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया संचालन बेहतर करने के लिए नियमित नए रूटों को शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP International Trade Show: नोएडा से एक्सपो मार्ट तक चलेंगी 25 ई-सिटी बसें, हर 20 मिनट में मिलेगी सेवा

यह भी पढ़ें- नोएडा में ई-सिटी बसों का बदलेगा रूट, Noida Airport समेत 20 मार्गों का सर्वे शुरू; घाटे वाले रास्ते होंगे बंद