विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें? नोट कर लें ये तारीख; वरना शॉप से लौटना पड़ेगा खाली

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:52 PM (IST)

नोएडा में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर 23 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवैध शराब की ...और पढ़ें

नोएडा में बंद रहेंगी शराब की दुकानें। सोशल मीडिया

नोएडा में बंद रहेंगी शराब की दुकानें। सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, ग्रेटर ग्रेटर। विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर नोएडा जिले में 23 अक्टूबर को शराब की बिक्री नहीं होगी। 23 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

चुनाव में अवैध मदिरा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अक्टूबर को देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शाप, मॉडल शॉप, भांग, बार, मिथाइल अल्कोहल, सभी सैन्य एवं अर्द्धसैनिक कैंटीनों, फुटकर एवं थोक मदिरा बिक्री से संबंधित सभी संस्थान पर बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। मतदान की समाप्ति तक आबकारी की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।