Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट का सफर अब सिर्फ 30 रुपये में, 10 जून से शुरू हो रहा ई-बसों के चारों रूट का ट्रायल रन

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 11:11 PM (GMT+05:30)

    नोएडा में 10 जून से ई-सिटी बसों का ट्रायल रन शुरू होगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लाखों लोगों को सार्वजनिक परिवहन का लाभ ...और पढ़ें

    10 जून से शुरू हो रहा है ई बसों का ट्रायल रन। फोटो: एआई जनरेटेड

    10 जून से शुरू हो रहा है ई बसों का ट्रायल रन। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 10 जून से नोएडा में ई-सिटी बसों का ट्रायल रन

    2. 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट के लिए बस सेवा शुरू

    3. 10 लाख लोगों को मिलेगा सार्वजनिक परिवहन का लाभ

    जागरण संवाददाता, नोएडा। 10 जून से ई सिटी बस के रूप में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के करीब दस लाख लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। जेवर में 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान के साथ ही वहां तक सार्वजिनक बस सेवा भी शुरू हो जाएगी।

    पीएम ई बस योजना के तहत मिलेंगी 100 बसें 

    नोएडा प्राधिकरण ने मुख्य सचिव की बैठक में 10 जून से ई सिटी बस का ट्रायल रन शुरू करने की जानकारी दी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्राधिकरण अधिकारियों को संकेत दिया कि प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत भी 100 बसें और मिल सकती हैं। इसके लिए शासन स्तर पर बातचीत चल रही है, जल्द ही अधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    बुधवार को मुख्य सचिव ने आनलाइन बैठक कर वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने को लिए प्राधिकरण की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को सौंपी गई कार्ययोजना की प्रगति वाटर स्प्रिंकलर की खरीदारी की स्थिति, ई सिटी बस संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक एसपी सिंह ने उन्हें संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।

    10 जून से ई बस का ट्रायल शुरू 

    बता दें कि पिछले माह प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें अनुबंध को अंतिम रूप दे जून के प्रथम सप्ताह में ई सिटी बस का ट्रायल रन शुरू करने का आदेश दिया था।

    खबरें और भी

    इसके क्रम में 10 जून से ई सिटी बस का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है, 15 जून तक 100 ई सिटी बस सड़क पर दौड़ने लगेंगी। शुक्रवार से सेक्टर-90 स्थित ई सिटी बस डिपो पर बसों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 10 डबल डेकर बस शामिल रहेंगी। ई सिटी बसों का रूट दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, ग्रेटर नोएडा, जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़डा तक होगा।

    इसके लिए न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम 30 रुपये निर्धारित किया गया है। ई सिटी बस को प्रतिदिन 200 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा। प्रति किलोमीटर पर वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) के लिए 69 रुपये का भुगतान नोएडा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) को करेगा। यूपीएसआरटीसी को करीब 300 ड्राइवर व कंडेक्टर भर्ती करने के लिए कहा दिया गया है।

    ई सिटी बस संचालन के लिए वर्तमान में निर्धारित रूट

    • रूट नंबर-1 बाटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक और एक मूर्ति।
    • रूट नंबर-2 बाटेनिकल गार्डन से सेक्टर-12-22, रजनीगंधा, एक्सप्रेसवे, परी चौक-नोएडा एयरपोर्ट।
    • रूट नंबर-3 बाटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, साई मंदिर, सड़क नंबर-6, सेक्टर-62, सड़क नंबर-6 बरौला, भंगेल और सूरजपुर कोर्ट।
    • रूट नंबर-4 बाटेनिकल गार्डन सेक्टर-75, 76, 77 सेक्टर-101 सैमसंग रोड और डीएससी रोड।
    • इसके अलावा ई सिटी बस आइएसबीटी, सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद में दो स्थानों तक जाएगी।

    100 ई सिटी बसों का विवरण

    रूट नंबर दूरी (किमी) समय अंतराल बसों की संख्या
    रूट नंबर-1 20 किमी 15 मिनट
    रूट नंबर-2 60 किमी 15 मिनट
    रूट नंबर-3 30 किमी 15 मिनट
    रूट नंबर-4 20 किमी 15 मिनट
    स्टैंडबाई 10 बस
    कुल 130 किमी 15 मिनट 10 बस (स्टैंडबाई)

    यह भी पढ़ें- कालिंदी कुंज पार करने में नहीं लगेंगे घंटों, AIIMS की तरह बनेंगे दो लूप; मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा-फरीदाबाद