विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: नोएडा बिजली चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई दो सेवानिवृत्त जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, जांच जारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:34 PM (IST)

नोएडा के डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली चोरी पर पुलिस की कार्रवाई।

  2. दो सेवानिवृत्त जेई और एक लाइनमैन को किया गया गिरफ्तार।

  3. 13,000 अवैध कनेक्शनों का मामला, जांच अभी भी जारी।

प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए दो सेवानिवृत्त जेई (अवर अभियंता) समेत लाइनमेन के रूप में पहली गिरफ्तारी की है, जांच जारी है।

ऐसे के निगम की ओर से जांच में सहयोग नहीं मिलने और मामले की जांच एसआइटी (विशेष जांच दल) से कराने की चर्चाएं हों रहीं। पुलिस और बिजली निगम से जांच सहयोग और एसआइटी जांच से संबंधित चर्चाओं पर चुप्पी साधे रखी। हरनंदी के डूब क्षेत्र की छिजारसी कालोनी में 13 हजार अवैध कनेक्शन का मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने आया। उसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुईं।

तीन JE समेत 23 के खिलाफ मुकदमा

बता दें डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आने के बाद सेक्टर-63 थाना में तीन जेई समेत 23 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ। मुकदमे में आगे कार्रवाई नहीं होने पर एसीपी को हटाते हुए थाना प्रभारी को निलंबित किया गया। जांच की जिम्मेदारी दूसरे एसीपी को मिली।

उसके सेवानिवृत्त जेई याेगेंद्र पाल शर्मा सुनील कुमार की बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार किए दोनों जेई के नाम मुकदमे में शामिल नहीं थे। दोनों जेई के नाम विवेचना में सामने आए। वहीं, लाइनमेन आरिफ को गिरफ्तार किया गया है।

2017 में कनेक्शन देने पर लगा रोक

मुकदमा दर्ज कराने वाले जेई दो से वर्ष इसे इसी क्षेत्र में तैनात हैं। दो वर्ष बाद उन्हीं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। 2017 से डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने पर रोक है, लेकिन बिजली यहां फिर भी चल रही है। वर्ष 2017 से यहां टीपी सिंह, जय हिंद, नितिन अरोडा, वाइपी शर्मा जेई रहे।

वर्तमान में छिजारसी और चोटपुर क्षेत्र के जेई अनुज कुमार है। दर्ज कराए मुकदमे में अधिकांश जेई की यहां 2017 से पहले तैनाती रही। वाइपी शर्मा का नाम विवेचना के बाद जुडा। डूब क्षेत्र की छिजारसी और चोटपुर कालोनी में विभिन्न समितियां बनीं। विद्युत निगम ने 2009 शर्तों के साथ सबसे पहले यहां बिजली दी। निगम को समिति की ओर से पांच लाख रुपये भी दिए गए। यह पूरी प्रक्रिया दस्तावेजी हुई। इस दौरान राजीव शर्मा यहां के जेई थे। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

इन अधिकारी और कर्मचारियों पर केस

अवर अभियंता शशि भूषण, राजीव शर्मा, नितिन अरोडा, चित्रांस गुप्ता (टीजी-2), लाइनमेन आरिफ, घनश्याम, सर्वेश, अजीत, बबी शर्मा और देवेंद्र कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह लोग थे नामजद

चोटपुर निवासी मनोज उपाध्याय, नुरूल हसन, कैलाश यादव, छिजारसी कालोनी निवासी मुन्नी नूरानी, बब्बन सिंह, हंसमुख, आम्बेडकर सिटी निवासी बन्नी यादव, बिजेंद्र यादव, बालाजी एन्क्लेव निवासी शिवकुमार, सोनू यादव निवासी गढी, राहुल यादव निवासी बलवंत नगर, सूरज कुमार निवासी ग्रीन पार्क कालोनी

बिजली चोरी का था सिंडिकेट

सिंडिकेट ने एक ही वैध व कृषि कनेक्शन के नाम पर कालोनियों को जोड़ रखा था। पर्थला और छिजारसी में महज 200 किलोवाट का एक कनेक्शन लेकर उससे 150 से अधिक घरों में अवैध रूप से बिजली बेची जा रही थी। निजी मीटर लगाकर 10 से 11 रुपये प्रति यूनिट की दर से मोटी रकम वसूली जाती थी।

छिजारसी और चोटपुर में 13000 अवैध कनेक्शनों का मामला सामने आया। हर महीने 1.5 से 1.8 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही थी। इन कालोनियों में ठेकेदारों ने खुद की लाइन डालकर 11 केवी से जोडा और कालोनियों बिजली दी गई।

तीन लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच अभी भी जारी है। पहलू और प्रकरण से जुडे लोगों की जानकारी बारीकी से जुटाई जा रही है।

दीक्षा सिंह, एसीपी

हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। एक्सइएम, एसडीओ और जेई हर समय मदद कर रहे हैं। पुलिस की ओर से मांगने पर हर सूचना और दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं।

एसके जैन, मुख्य अभियंता, पीवीवीएनएल

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के 127 किसानों को दीवाली का बड़ा तोहफा, प्राधिकरण ने बांटे 6% आबादी भूखंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।