नोएडा में 200 करोड़ से होगा 5 KM लंबी एलिवेटेड रोड का विस्तार, जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
नोएडा में चिल्ला रेग्यूलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक की 5.5 किमी एलिवेटेड रोड का लगभग दो किमी विस्तार किया जाएगा। यह विस्तार महामाया से जेवर एयरपोर्ट तक ...और पढ़ें
-1785480536318_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
नोएडा की 5.5 किमी एलिवेटेड रोड का विस्तार होगा।
यह रोड जेवर एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगी, 200 करोड़ का खर्च।
आईआईटी रुड़की डीपीआर और स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार करेगी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में चिल्ला रेग्यूलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक जाने वाली 5.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के तहत इस मार्ग को लगभग दो किमी और आगे बढ़ाया जाएगा।
इस संबंध में आइआइटी रुड़की की टीम ने नोएडा का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। आइआइटी ने 15 अगस्त तक फाइनल विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है, जबकि प्राधिकरण ने इसे सात दिन में पूरा करने का समय निर्धारित किया है।
प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा
वर्क सर्किल दो वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह ने बताया कि डीपीआर के साथ ही आईआईटी प्राधिकरण को स्ट्रक्चरल डिजाइन भी प्रदान करेगी। इसके बाद प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। यह एलिवेटेड रोड महामाया से आगे जाकर सेक्टर-94 के तटबंध पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जुड़ेगी, जो डीएनडी एलिवेटेड रोड के माध्यम से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक जाएगी।
लोगों को मिलेगा लाभ
इस परियोजना के निर्माण में लगभग 200 करोड़ का खर्च आएगा, और इसका कार्य नेशनल अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) द्वारा किया जाएगा। इस एक्सटेंशन लाइन का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें एयरपोर्ट जाना है। यह लाइन एक रोटरी का कार्य भी करेगी, जिससे एयरपोर्ट से आने वाले वाहन नोएडा की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के लाखों लोगों को मिली मायूसी, NHAI ने जीटी रोड को PWD से लेने से किया इनकार
स्ट्रक्चरल डिजाइन के लिए स्वाइल टेस्ट भी किया गया है, मिट्टी की बियरिंग कैपेसिटी का आकलन किया जाएगा। आइआइटी की टीम ने हाल ही में इस पूरे रूट का सर्वेक्षण किया, जिसके आधार पर डीपीआर तैयार की जाएगी।