विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एलिवेटेड रोड पर फिर गड्ढा, वाहनों की लगी लंबी कतार

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:47 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-61 से 18 की ओर जाने वाली एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने दोबारा गड्ढा हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और लंबा जाम लग गया।

सड़क पर गड्डा ( फोटो स्रोत : जागरण )

सड़क पर गड्डा ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने गड्ढा।

  2. दो लेन बंद होने से लगा भारी जाम।

  3. इंजीनियरिंग टीम ने गड्ढे की मरम्मत की।

प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। नोएडा सेक्टर-61 से 18 की ओर जाने वाली एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने दोबारा गड्ढा हो गया। एक ओर से तीन लेन के एलिवेटेड रोड की दो लेन को बैरिकेड लगाकर बंद किया गया।

एक लेन से होकर यहां यातायात गुजरने की वजह से जाम लगा। दो दिन पूर्व भी यही गड्ढा हुआ था। प्राधिकरण ने इसको ठीक तो किया, लेकिन अगले दिन फिर यह गड्ढा गहरा हो गया। मंगलवार को पहुंची इंजीनियरिंग टीम की देखरेख में गड्ढे को भरा गया।

कर दिया था गया बैरिकेड बंद

बता दें एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 इस्कॉन के सामने हुए गड्ढे की वजह से मंगलवार को यहां जाम की स्थिति रही। एक ओर से तीन लेन के इस एलिवेटेड रोड की दो लेन को वाहन चालकों की सुरक्षा मरम्मत कार्य के चलते बैरिकेड कर बंद किया गया।

दोपहर बाद यहां इंजीनियरों की टीम पहुंची। उनकी देखरेख में शाम तक गड्ढे को भरकर मरम्मत कार्य पूरा किया गया।

यातायात हुआ बाधित

एलिवेटेड पर हुए गड्ढे की वजह से यहां पर वाहन चालकों को जाम की परेशानी से जूझना पडा। सीवर रिसाव से छंसी से सड़क बीते माह इसी एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-28 की ओर उतरने वाले हिस्से की सड़क सीवर रिसाव की वजह से धंस गई थी। प्राधिकरण की ओर से इसकी मरम्मत करने में एक दिन लगा। उस वक्त भी यहां यातायात बाधित हुआ था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में विजयदशमी पर सड़क हादसों का कहर, मासूम सहित तीन की मौत



 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।