इंजीनियर युवराज मौत मामला: दैनिक जागरण की खबर देख नींद से जागे अफसर; खतरनाक मोड़ पर लगे रिफ्लेक्टर और बैरियर
नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित सेक्टर-150 टी-प्वाइंट पर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद सुरक्षा उपायों की कमी उजागर हुई थी। स्थानीय लोगों की मांग और द ...और पढ़ें
-1770024640626_m.webp)
सेक्टर-150 मोड़ पर लगाए गए बड़े-बड़े रिफेक्टर बोर्ड। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित टी प्वाइंट पर 16 जनवरी की देर रात इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हुई थी।
इस हादसे का कारण मोड़ पर बैरिकेडिंग, डिवाइडर और रिफ्लेक्टर नहींं होना रहा था। जबकि आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोग जिम्मेदारों से कई बार मोड़ पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग कर चुके थे।

वहीं, युवराज की मौत के तीन दिन बाद भी मोड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए थे, जिम्मेदारों ने सिर्फ डिवाइडर रखवाए थे। जानलेवा मोड़ पर घटना के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के मुद्दे को उठाते हुए दैनिक जागरण ने 20 जनवरी के अंक में प्रमुखता से 'और कितने युवराज की जान लेंगे जिम्मेदार' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इस खबर को संज्ञान में लेने के बाद मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोड़ के ठीक सामने तीन बड़े-बड़े रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा रोड के किनारे-किनारे क्रास बैरियर और छोटे-छोटे रिफ्लेक्टर भी लगवा दिए गए हैं।