नोएडा एयरपोर्ट के लिए बनेगा 10 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे! DND से यमुना किनारे बनेगा नया हाई-स्पीड कॉरिडोर
नोएडा प्राधिकरण जेवर हवाई अड्डे के यातायात दबाव को कम करने के लिए डीएनडी फ्लाइवे के पास 10 लेन के एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की संभावना तलाश रहा है। पहले यम ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट केे लिए 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे बनेगा। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
नोएडा प्राधिकरण 10 लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की तलाश में
जेवर एयरपोर्ट यातायात के लिए डीएनडी फ्लाइवे के पास
यूपीडा की कंसल्टेंट कंपनी आलमंड्ज ग्लोबल इंफ्रा करेगी सर्वे
जागरण संवाददाता, नोएडा। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होते ही नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ जाएगा।
इस दबाव को कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-94 से यमुना तटबंध पर करीब 31.2 किलोमीटर लंबा यमुना तटबंध पर छह लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे या तटबंध पर जमीन पर आठ लेन का एक्सप्रेसवे बनाना चाहता है।
लेकिन, नोएडा प्राधिकरण ने अपनी कार्ययोजना में बदलाव कर इस परियोजना को यमुना में पिलर के जरिये 10 लेन के एलिवेटेड एक्सप्रेसवे डीएनडी फ्लाइवे के पास से तैयार करने की मंशा जता दी है। इस संभावना पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) की कंसलटेंट कंपनी आलमंड्ज ग्लोबल इंफ्रा से काम करने को कहा है।
सर्वे कर तय होगी एक्सप्रेसवे की रूपरेखा
प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा है कि वह दिल्ली से आने वाले यातायात को लेकर विाधिवत सर्वे कराए, तैयार होने वाले एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर एक-एक लाइन सर्विस रोड दोनो तरफ दी जाए।
इससे शहर के अंदर आने जाने वाले और यमुना किनारे बसी सोसायटी व गांव के लोगों को भी इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिल सके, क्योंकि भविष्य में इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की उपयोगिता बढ़ेगी। प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि निर्देश जारी कर दिया गया है।
यूपीडा की टीम ने किया था निरीक्षण
बता दें कि दस मार्च को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) की कंसलटेंट कंपनी आलमंड्ज ग्लोबल इंफ्रा के कार्यकारी निदेशक सीपी तिवारी, स्ट्रक्चरल इंजीनियर कुनाल व प्रतिनिधि आशीष ने यमुना तटबंध पर बनने वाले एक्सप्रेसवे का भौतिक निरीक्षण किया था। एक सप्ताह में फिजिबिलिटी सर्वे कर तीन माह में परियोजना की (डीपीआर) तैयार कर प्राधिकरण को सौंपने की बात कही थी।
खबरें और भी
सिंचाई विभाग ने दिया पिलर पर एक्सप्रेसवे का सुझाव
इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग अधिकारियों अधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों को सुझाव भी दिया था कि यमुना तटबंध की जगह यमुना के किनारे पिलर पर यह परियोजना आसानी से तैयार की जा सकती है,तटबंध पर बनाना मुश्किल होगा। इसकी अनुमति मिलने में दिक्कत नहीं होगी। जबकि यमुना नदी बोर्ड व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से अनुमति मिल जाएगी।
चिल्ला एलिवेटेड रोड का होगा एक्सटेंशन
5.5 किलोमीटर लंबा चिल्ला एलिवेटेड का एक्सटेंशन भी किया जा रहा है। महामाया के पास रोटरी के जरिये 1.8 किलोमीटर लंबा रोटरी बनाई जाएगी। जिससे मयूर विहार, कालिंदी कुंज, महामाया की ओर से आने जाने वाले यातायात को दस लेन के एलिवेटेड एक्सप्रेसवे व सेक्टर-94 स्थित यमुना तटबंध से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना पर नोएडा प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है, जिसकी दस दिन में डीपीआ बनाने के लिए आइआइटी को काम सौंप दिया गया है।