Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान-अमेरिका तनाव से नोएडा के निर्यातकों पर संकट 46 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:22 PM (GMT+05:30)

    ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के बार-बार बंद होने से ग्रेटर नोएडा के निर्यातकों पर गहरा संकट आ गया है। इससे रेडीमेड गारमेंट्स समेत हजारों करोड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ईरान-अमेरिका तनाव से ग्रेटर नोएडा के निर्यातकों पर गहरा संकट।

    2. 46 हजार करोड़ के रेडीमेड गारमेंट्स निर्यात पर सीधा असर।

    3. शिपिंग लागत बढ़ी, आर्डर घटे, माल फंसने से भारी नुकसान।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के बार-बार बंद होने से जिले के रेडीमेड गारमेंट्स निर्यातकों समेत आयल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के निर्यातकों पर संकट गहरा गया है।

    अमेरिका जिले के रेडीमेड गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का बड़ा आयातक है, लेकिन शिपिंग रूट्स बाधित होने से हजारों करोड़ का माल फंस गया है। जिले से करीब 46 हजार करोड़ का सिर्फ रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात होता है।

    युद्ध के कारण जल व वायु मार्ग से शिपिंग लागत कई गुना बढ़ गई है और आर्डर करीब आधा हो गया है। नियमित आर्डर भी छोटे हो गए हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।

    इंश्योरेंस प्रीमियम आसमान छू रहा है और नए आर्डर मिलने में भी कमी आई है। निर्यातक अब केप आफ गुड होप वाले लंबे रूट से शिपमेंट भेजने के लिए मजबूर हैं, जिससे 15-25 दिन अतिरिक्त लग रहे हैं। इससे सीजनल डिलीवरी विंडो मिस हो रही है और अमेरिकी खरीदार आर्डर कैंसल रहे हैं या या डिस्काउंट की मांग कर रहे हैं।

     

    ईपीआइपी से करीब 80 प्रतिशत माल अमेरिका व यूरोप में निर्यात होता है। होर्मुज बंद होने से माल से लदा कंटेनर फंसा हुआ है। जिसके कारण प्रति कंटेनर आठ से दस लाख रुपए का घाटा हो रहा है।-विकास शर्मा, महासचिव चैंबर्स आफ एक्सपोर्ट्स गौतमबुद्ध नगर।

     

    पश्चिम एशिया युद्ध का वैश्विक असर देखने को मिल रहा है। रेडीमेड गारमेंट्स के आर्डर में करीब 50 प्रतिशत की कमी आ गई है।- मुकेश गुप्ता, निर्यातक आरएमएक्स जॉस इकोटेक तीन।

    युद्ध को लेकर ईरान-अमेरिका के सुर रोज बदल रहे हैं, समझौता होता है तो रास्ता खुलता है, फिर बंद। इससे न तो बड़े आर्डर मिल रहे हैं न माल भेज पा रहे हैं।-शुभम किरोड़ीमल अग्रवाल अध्यक्ष चैंबर्स आफ एक्सपोटर्स।

     

    यह भी पढ़ें- ट्रंप का 'विस्फोटक' बजट: ईरान जंग के बीच सेना को मिलेंगे ₹125 लाख करोड़, ये सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे ज्यादा!