नोएडा में कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर छात्रों में मारपीट, एक छात्र घायल
नोएडा हॉट में एक कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान बीसीए का एक छात्र सिर में ...और पढ़ें
-1768496192667_m.webp)
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
HighLights
डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ
छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई
एक बीसीए छात्र सिर में चोट लगने से घायल
कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर मारपीट में एक छात्र घायल
सेक्टर 24 थाना क्षेत्र स्थित नोएडा हॉट का मामला
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र स्थित नोएडा हॉट में बृहस्पतिवार शाम को आयोजित एक कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में लड़ पड़े। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। इसी दौरान बीसीए का एक छात्र सिर में कड़ा लगने से लहूलुहान हो गया। छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। झगडे के चलते पार्टी बीच मे रोकनी पड़ी।
नोएडा सेक्टर 62 स्थित एक कॉलेज प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को नोएडा हॉट में फ्रेशर पार्टी का आयोजित की। दोपहर करीब तीन बजे पार्टी शुरू हुई। कुछ छात्र-छात्राएं खाना पीना कर रहे तो कुछ डीजे पर नाच गा रहे थे।
बताया जा रहा है कि इसी बीच बीकॉम के छात्र और बीसीए के छात्र के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। हाथापाई के दौरान बीकॉम के छात्र का कड़ा बीसीए के छात्र के सिर में लग गया। उसके सिर से खून निकलने लगा। यह देख कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान कई छात्र मारपीट की वीडियो भी बनाने लगे। कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों को अपने-अपने घर भेजते हुए कार्यक्रम समाप्त कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। वहीं, छात्रों के बीच चर्चा है कि कि दोनों छात्रों के दोस्तों के बीच भी मारपीट हुई।
खबरें और भी
दोनों पक्षों को शांत करने के लिए पहुंचे शिक्षकों को भी छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि छात्रों के बीच हुई मारपीट का मामला संज्ञान में है। इस दौरान घायल छात्र का उपचार करा दिया गया। मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।