विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में बनेगा NCR का पहला डबल-डेकर पुल, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज से NH-9 तक सफर होगा आसान

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:47 PM (IST)

नोएडा प्राधिकरण ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तीन मूर्ति चौक तक एनसीआर के पहले डबल डेकर पुल ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. नोएडा प्राधिकरण ने डबल डेकर पुल को मंजूरी दी।

  2. एनएचएआई रिकॉर्ड समय में करेगा पुल का निर्माण।

  3. पर्थला पुल से एनएच-9 तक जाम से मिलेगी मुक्ति।

धर्मेंद्र चंदले, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण बोर्ड द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (एनएच-9) से रिब्लिक क्रासिंग होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तीन मूर्ति चौक तक एनसीआर के पहले डेबल डेकर पुल का रास्ता साफ हो गया है।

प्रथम चरण में चार-चार लेन का 3.28 किमी लंबा पुल बनेगा।दूसरे चरण में करीब चार किमी और पुल बनाकर नोएडा के पर्थला सिंग्नेचर पुल से जोड़ा जाएगा। इससे पर्थला पुल से गौर सिटी, तीन मूर्ति चौक एवं शाहबेरी होते हुए एनएच-9 तक जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकेगी।

पुल का निर्माण रिकार्ड समय में एनएचएआई करेगा। इसका डिजाइन बन चुका है। जिले के तीनों प्राधिकरण इसके निर्माण का करीब 760 करोड़ खर्च उठाएंगे। इससे गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। लोग कम समय में वहां जा सकेंगे।ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण बोर्ड इसे पहले ही मंजूरी दे चुका है। शनिवार को नोएडा प्राधिकरण ने भी इसे मंजूरी दे दी। एनएचएआई के बाद अपने संसाधन है। तीनों प्राधिकरणों ने इसके लिए एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव को इसके निर्माण के लिए पत्र भेजा था।

संतोष यादव ने तत्काल इसे मंजूरी देते हुए सर्वेक्षण कराकर डिजाइन तैयार कराया। 12 लाख फ्लैट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर आई है।

ऐसे बदलेगी लोगों की डेली लाइफ

यह आम पुल नहीं होगा। दो मंजिला एलिवेटेड कारिडोर बनेगा। अभी एबीएस इंजीनियरिंग कालेज से शाहबेरी होते हुए तीन मूर्ति चौक व गौर सिटी तक जाने में जाम का सामना करना पड़ता है। रिब्लिक क्रासिंग पर नाले के समानांतर पुल बनेगा।

शाहबेरी में सड़क के ऊपर इसका निर्माण होगा। यह तीन मूर्ति चौक पर उतरेगा। दूसरे चरण में इसे आगे गौर सिटी चौक से पर्थला पुल तक बनाया जाएगा। मतलब, गौर सिटी और आसपास की सोसायटियों से निकले और बिना एक भी रेड लाइट के सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे।

4-5 लाख गाड़ियां, 50 मिनट की दूरी 10 मिनट में होगी पार

नोएडा के पर्थला गोलचक्कर, गौर सिटी, एक मूर्ति व तीन मूर्ति चौराहे से प्रतिदिल 4 से 5 लाख वाहन गुजरते हैं। सुबह 8 से 11 और शाम को 5 से 9 बजे तो यहाँ चलना नहीं, रेंगना पड़ता है। चार-पांच किमी की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट का लग जाता है। पुल बनने से यह दूरी 10 से 15 मिनट में पार की जा सकेगी।

डबल-डेकर से ऐसे मिलेगी राहत

लोकल ट्रैफिक के लिए डेबल डेकर पुल के नीचे वाली सड़क रहेगी। उससे आसपास की सोसायटियों से निकलने वाले वाहनों का आवागमन होगा। डबल डेकर पुल से सीधे एनएच-9, पर्थला पुल और 130 मीटर रोड को जोड़ेगा। नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली जाने वाले को नीचे उतरने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

रिकॉर्ड समय में बनेगा पुल

डबल डेकर पुल के निर्माण के लिए करीब 50 पिलर बनाए जाएंगे। दो जगह कट देते हुए नीचे से गुजरने वाली सड़क के लिए उतार-चढ़ाव के लिए लूप बनाए जाएंगे। पुल में लगने वाले यू-गर्डर साइट पर नहीं बनेंगे।

इन्हें फैक्ट्री में प्री-कास्ट करके बाहर से लाया जाएगा और सीधे क्रेन से पिलर पर रख दिया जाएगा। इससे कंस्ट्रक्शन टाइम 60 प्रतिशत कम हो जाता है, धूल-प्रदूषण नहीं होगा। लंबे समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पुल निर्माण की समय सीमा

- 10 अक्टूबर तक फाइनल डिजाइन होगा तैयार
- 31 अक्टूबर तक टेंडर होगा जारी
- जनवरी 2027 में निर्माण शुरू
- 31 जुलाई 2027 तक पूरा प्रोजेक्ट ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा

यह भी पढ़ें- रानी झांसी रोड से पंजाबी बाग तक बनेगा 7KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जखीरा-आनंद पर्वत के जाम से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- साउथ दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत, मां आनंदमयी मार्ग पर बनेगा 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; 12 लालबत्तियां होंगी बंद

यह सिर्फ एक पुल नहीं है, यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए लाइफलाइन है। किसान चौक से पर्थला तक जो लोग रोज 1 घंटा बर्बाद करते हैं, उनका एक साल में 365 घंटे बचेगा। रिकार्ड समय में इसका निर्माण पूरा कराया जाएगा।

-

संतोष यादव, चेयरमैन, एनएचएआई