विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, मेडिकल अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

Updated: Tue, 09 Jun 2026 11:02 AM (IST)

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. सीएमओ डॉ. त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग में किए बदलाव।

  2. चिकित्साधिकारियों को समीक्षा बैठक के बाद नई जिम्मेदारियां मिलीं।

  3. डॉ. उबैद कुरैशी बने सीएचसी डाढ़ा के अधीक्षक।

जागरण संवाददाता, नोएडा। स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने विभाग के तमाम प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। उन्होंने नियुक्त प्रभारियों को बेपटरी हुई व्यवस्था को सुदृढ व व्यवस्थित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश भी मंगलवार सुबह जारी हो गए।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं परामर्शदाता डॉ. जैशलाल को एनयूएचएम, पोस्टमार्टम, वीआइपी प्रोटोकॉल, एंबुलेंस सेवा, वाहन चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जिम्मेदारी दी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह को मेडिकोलीगल, आयु प्रमाण पत्र, कोर्ट केस, दिव्यांग बोर्ड, मानव संपदा पोर्टल की निगरानी, मानवाधिकार आयोग एवं अन्य आयोग के अलावा न्यायालय से संबंधित कार्यों का दायित्व सौंपा है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना की जिम्मेदारी संभाल चुके डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव कुमार सारस्वत को झोलाछाप, ई-आफिस, मीडिया से संबंधित कार्य, आईटीआई, आइजीआरएस का कार्यभार दिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का नोडल, आरसीएच, विधानसभा एवं विधान परिषद से संबंधित समितियों से जुड़े कार्य के साथ-साथ सीएम डैशबोर्ड का कार्य देखेंगे।

डिप्टी सीएमओ डॉ. उबैद कुरैशी को नई जिम्मेदारी

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभ्र मित्तल को एसीएमओ (प्रशासन), जिला कुष्ठ अधिकारी, नोडल अधिकारी एनसीडी, अपर रजिस्ट्रार जन्म व मृत्यु पंजीकरण , नोडल एमटीपी, जिला स्तरीय अंग प्रत्यारोपण समिति, रानी लक्ष्मी बाई योजना, महिला उत्पीड़न, तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम, पॉक्सो, मिशन कर्मयोगी के कार्यों का निष्पादन करेंगी।

संयुक्त निदेशक ग्रेड (एल-4) डॉ. आरके सिरोहा को अग्रिम आदेश तक जिला प्रतीरक्षण अधिकारी एवं भंडार से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी है। डीएमओ श्रुतिकीर्ति वर्मा को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला व अन्य स्वास्थ्य मेले का दायित्व सौंपा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. उबैद कुरैशी को सीएचसी डाढ़ा का अधीक्षक नियुक्त किया है।