Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में रोड पर दौड़ती स्कूटी पर गिरा हाई टेंशन तार, आग की लपटों में घिरा युवक; 5 लोग घायल

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:35 AM (GMT+05:30)

    नोएडा के छिजारसी में हाई टेंशन तार टूटने से स्कूटी सवार युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। तार गिरने से स्कूटी में आग लग गई और इलाके की बिजली आपूर्ति भी ब ...और पढ़ें

    सेक्टर-63 छिजारसी इलाके में हाई टेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर स्कूटी सवार युवक के ऊपर गिर गया। वीडियो ग्रैब

    सेक्टर-63 छिजारसी इलाके में हाई टेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर स्कूटी सवार युवक के ऊपर गिर गया। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. नोएडा के छिजारसी में हाई टेंशन तार टूटकर गिरा।

    2. स्कूटी में आग लगी, पांच लोग घायल, एक गंभीर।

    3. बिजली आपूर्ति बाधित, तार की खराब स्थिति कारण।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-63 स्थित छिजारसी कॉलोनी में बुधवार शाम करीब सात बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन का टूटकर सड़क पर गिर गया। तार की चपेट में आने से दो किशोरियों समेत पांच लोग झुलस गए। हादसे में एक स्कूटी भी आग की लपटों में घिर गई।

    घायलों की पहचान 15 वर्षीय निधि, 17 वर्षीय प्रिया, 38 वर्षीय मुकेश राम, 41 वर्षीय पवित्रा और रवि चौधरी के रूप में हुई है। दोनों किशोरियां छिजारसी कालोनी की रहने वाली हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। रवि चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी चार घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने घायलों को तार से अलग किया

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तार टूटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई। तार गिरने से खड़ी स्कूटी में भी आग लग गई, जिसे बाद में बुझाया गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तार से अलग किया और तुरंत पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी।

    सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया। बिजली निगम की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। निगम यह पता लगाने में जुटा है कि तार किन परिस्थितियों में टूटा। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं।

    खबरें और भी

    नियमित निरीक्षण की कमी से यह हादसा हुआ

    उन्होंने कहा कि पुरानी लाइनें समय पर नहीं बदली जातीं और नियमित निरीक्षण की कमी से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सुपरवाइजर से लेकर इंजीनियर तक की मिलीभगत, नोएडा में सरकारी जमीन पर ऐसे हुआ अवैध प्लॉटिंग का 'महाघोटाला'