नोएडा जिला अस्पताल को जल्द मिलेगी अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप, ईएनटी विभाग मरीजों को बड़ी राहत
नोएडा जिला अस्पताल को कान के फटे परदे की सर्जरी के लिए अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप की मंजूरी मिल गई है। इससे ईएनटी विभाग मरीजों को बड़ी राहत देगा। मशीन आन ...और पढ़ें

HighLights
अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप से कान के परदे की सर्जरी होगी।
मरीजों को दिल्ली रेफर नहीं करना पड़ेगा, समय बचेगा।
निजी अस्पतालों के लाखों का खर्च अब मुफ्त होगा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। जिला अस्पताल में कान के फटे परदे की सर्जरी के लिए अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप को शासन से मंजूरी मिलने पर कवायद तेज हो गई। मशीन आने पर ईएनटी विभाग की विशेषज्ञ और उनकी टीम मरीजों का इलाज कर बड़ी राहत देंगे।
अस्पताल में सर्जन डॉ. दीपिका गोस्वामी ने बताया कि ओपीडी में कई मरीजों के कान में परदे की दिक्कत मिलती है। उनका इलाज कर राहत दी जाती है लेकिन माक्रोस्कोप आने के बाद मरीजों का समय भी बचेगा। एक सप्ताह में दो या तीन मरीजों के कानों की सर्जरी हो पाती हैं।
सूत्रों का कहना है कि शासन ने मशीन खरीदने के लिए भी उच्च अधिकारियों को निर्दश दिए हैं। ऐसे में मशीन आने के बाद गंभीर रूप से घायल और मरीजाें को दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ कुमार सिंह का कहना है कि कान के परदे की सर्जरी के लिए प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को 30 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। ईएनटी विभाग में माइक्रोस्कोप की सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।