विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट पर IndiGO के विमान की दो बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ; 15 जून से शुरू होगा कॉमर्शियल ऑपरेशन

Updated: Tue, 09 Jun 2026 11:15 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से पहले इंडिगो के विमान के साथ टर्नअराउंड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विमान ने रनवे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और ग्राउंड ऑपरेशन प्रक्रियाओं का सफल परीक्षण किया।

इंडियो के विमान ने नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकाऑफ का ट्रायल लिया। फोटो: जागरण

इंडियो के विमान ने नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकाऑफ का ट्रायल लिया। फोटो: जागरण

HighLights

  1. इंडिगो विमान ने नोएडा एयरपोर्ट पर सफल ट्रायल किया

  2. रनवे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और आरएनपी का परीक्षण हुआ

  3. ग्राउंड स्टाफ ने डॉकिंग, ईंधन भरने का अभ्यास किया

जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल से 15 जून को होने वाले संचालन से पहले मंगलवार को ऑपरेशन रेडीनेस एंड ट्रांसफर कार्यक्रम के तहत टर्नअराउंड ट्रायल का सफल आयोजन किया। इंडिगो का विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में पहुंचा।

जहां विमान ने हवा में दो से तीन चक्कर लगाते हुए रनवे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस)और आरएनपी का परीक्षण करते हुए दो बार सफल लैंडिंग और दो बार टेकऑफ किया। इस दौरान विमान को एप्रेन एरिया में ले जाते हुए निर्धारित समय में पूरे ऑपरेशन की प्रक्रिया को ट्रायल के रूप में अंजाम दिया गया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:50 पर इंडिगो के ए 320 विमान फ्लाइट संख्या 6E 5601 को जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टर्मिनल तीन के रनवे से उड़ान भरनी थी।

09GNP_34_09062026_130

ट्रायल के बाद दिल्ली रवाना हो गई फ्लाइट 

लेकिन 8:15 पर उड़ान भरने के बाद नोएडा इंटरनेशनल के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, जहां विमान ने दो से तीन चक्कर लगाते हुए विभन्न एंगल और ऊंचाई से रनवे पर रनवे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) का परीक्षण करते हुए नौ बजे रनवे 28 पर दो मिस अप्रोच वैलिडेशन करने के बाद सफल लैंडिंग की।

कुछ समय रूकने के बाद विमान ने रनवे 10 की अप्रोच प्रक्रियाओं के परीक्षण को उड़ान भरी और एयरपोर्ट के आसपास बेहद कम ऊंचाई पर हवा में चक्कर लगाने के बाद फिर से रनवे 28 पर 10 बजे लैंडिंग करते हुए एप्रेन एरिया में ट्रायल के लिए लगाया गया।

जहां ग्राउंड स्टाफ ने डाकिंग, विमानन टरबाइन ईंधन एटीएफ भरने की प्रक्रिया, समान की हैडलिंग का निर्धारित समय में ट्रायल किया गया। ग्राउंट स्टाफ ने बैगेज और कार्गो के हैंडलिंग का भी सफल ट्रायल किया, जिसके बाद फ्लाइट संख्या 6E 5602 11:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट-ईस्ट 130 मीटर रोड फ्लाईओवर का ट्रायल सफल, जाम से मिलेगी मुक्ति; अब 15 जून से खुलेगा