विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में हूटर बजाने का वीडियो बनाने पर महिला मीडियाकर्मी से हाथापाई, मोबाइल छीनने की कोशिश

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

नोएडा में एक महिला मीडियाकर्मी पर सीएनजी पंप के पास हूटर बजाने का वीडियो बनाने को लेकर हमला किया गया। कार सवार तीन युवकों ने उनसे हाथापाई की।

AI जनरेटेड

AI जनरेटेड

HighLights

  1. नोएडा में महिला मीडियाकर्मी पर हूटर वीडियो बनाने को लेकर हमला।

  2. कार सवार तीन युवकों ने हाथापाई कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के पर्थला चौकी के पास सीएनजी पंप पर हूटर बजाने का वीडियो बनाना एक महिला मीडियाकर्मी को भारी पड़ गया।

वीडियो बनाने से नाराज कार सवार तीन युवकों ने मीडियाकर्मी पर हमला बोल हाथापाई की। उनका मोबाइल छीनकर जबरन वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया। पीड़िता ने सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नोएडा सेक्टर 122 की रहने वालीं महिला मीडियाकर्मी हैं। वह शुक्रवार रात को घर के पास सीएनजी पंप पर कार में गैस भरा रही थीं। वहां पर कार सवार युवक हूटर बजाते दिखे। उनके वीडियो बनाने पर कार सवार तीन युवक भड़क गए। वीडियो डिलीट करने को बोला।

वहीं, ऐसा नहीं करने पर मीडियाकर्मी से हाथापाई की। इसका विरोध करने पर कार से जबरन चाबी निकालते हुए धमकाया। पुलिस को फोन करने पर आरोपित धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी प्रमाेद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। आरोपितों की पहचान और तलाश में पुलिस टीम लगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।