5 लाख लोगों का इंतजार होगा खत्म! नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट का रास्ता साफ
यह परियोजना नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक 7.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिससे लाखों लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। ...और पढ़ें

मंजूरी के बाद ग्रेनो वेस्ट के पांच लाख लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने का रास्ता साफ होगा।
HighLights
एनएमआरसी एमडी पीआईबी में देंगे मेट्रो विस्तार प्रस्तुतीकरण।
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 तक विस्तार।
पांच लाख लोगों को मिलेगी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा मेट्रो विस्तार परियोजना (नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक) के लिए आज पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआइबी) में प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश उपयोगिता का प्रस्तुतीकरण देंगे।
मंजूरी मिलने से इस रूट के बनने से ग्रेनो वेस्ट में विभिन्न सोसायटी में रहने वाले करीब पांच लाख से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट आने जाने वाले लोगों को प्रतिदिन यातायात जाम से निजात भी मिलेगी।
7.5 किलोमीटर के रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन
बता दें कि यह रूट आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा। 7.5 किलोमीटर के इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं। यह एक्सटेंशन लाइन होगी। इसका बजट भी कम होगा।
इक्विटी के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी मिलकर पैसा खर्च करेंगे, जिससे निर्माण हो सकेगा। हालांकि नोएडा की यह मेट्रो लाइन ही गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस को जोड़ेगा, जिससे नोएडा के निवासी मेट्रो और आरआरटीएस के जरिये नोएडा एयरपोर्ट तक आसानी से आ जा सकेंगे।
इसके निर्माण में करीब दो साल का समय लग जाएगी, लेकिन इस लाइन से एक लूप तैयार होगा, जिससे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली आना जाना आसान होगा। एनएमआरसी एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि मेट्रो परियोजनाएं मिनिस्ट्री आफ अर्बन अफेयर्स (महुआ) के अधीन है।
खबरें और भी
एनएमआरसी भारत सरकार की उपक्रम है। ऐसे में प्रस्तुतीकरण के बाद जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) तक मेट्रो परियोजना की अभी लागत 1500 करोड़ रुपये से अधिक है। ग्रेनो वेस्ट मेट्रो में एनएमआरसी ने किसान चौक तक पांच स्टेशन का कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है।