Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    530 मीटर लंबा, 2 लिफ्ट और एस्केलेटर वाला स्काईवाक बनना शुरू, दिल्ली-मेरठ से नोएडा आने वालों को राहत

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:52 AM (IST)

    नोएडा के मॉडल गोलचक्कर पर जीरो आकार के स्काईवॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह 530 मीटर लंबा स्काईवॉक 40 करोड़ रुपये की लागत से छह महीने बनेगा। इ ...और पढ़ें

    नोएडा सेक्टर 62 माडल टाउन गोलचक्कर पर बनने वाले स्काईवाक का काम हुआ शुरू। जागरण

    नोएडा सेक्टर 62 माडल टाउन गोलचक्कर पर बनने वाले स्काईवाक का काम हुआ शुरू। जागरण

    HighLights

    1. मॉडल गोलचक्कर पर जीरो आकार स्काईवॉक निर्माण कार्य शुरू।

    2. 530 मीटर लंबा स्काईवॉक 40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

    3. छह माह में पूरा होगा, एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर से नोएडा में प्रतिदिन आठ लाख लोग कामकाज के सिलसिले में आते-जाते हैं। इन लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि प्राधिकरण ने इस मार्ग पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीरो आकार का स्काईवाक बनाने का कार्य सोमवार को आरंभ कर दिया है। इससे सेक्टर-62 स्थित माडल गोलचक्कर पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    नेशनल हाईवे की तरफ लगेंगी दो लिफ्ट

    अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के सर्वे के बाद इस स्थान को यातायात जाम मुक्त बनाने के लिए स्काईवाक बनाने का निर्णय लिया गया था।

    यह स्काईवाक 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा होगा। राहगीरों की सुविधा के लिए नोएडा की तरफ दो कोनों पर एस्केलेटर और नेशनल हाईवे की तरफ दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।

    गोल चक्कर से आगे एनएच पर बने फुटओवर ब्रिज (एफओबी) को जोड़कर इसे बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य छह माह में पूरा होगा, जिसके बाद राहगीरों को चारों ओर से सहूलियत मिलेगी।

    "गाजियाबाद की तरफ से आने वाले पैदल राहगीरों के लिए पहले से एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) मौजूद है, जिसे नए जीरो आकार स्काईवाक से जोड़ा जाएगा। इससे राहगीर सीधे नोएडा की तरफ आ-जा सकेंगे।"

    -एसपी सिंह, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण।

    यह भी पढ़ें- नोएडा के 6 बड़े बिल्डरों ने नहीं दिए 1589 करोड़, EOW ने कसा शिकंजा; हवाला कनेक्शन जांच हुई तेज

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्वैलरी मुनीम से गहनों से भरा बैग लूटा, बयान बदलने पर जांच तेज