Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा की सोसायटी में पालतू कुत्ते को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दर्ज

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 11:33 AM (GMT+05:30)

    सेक्टर-150, नोएडा की एटीएस पायस हाइडअवे सोसायटी में एक पालतू कुत्ते को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पशु सुरक्षा कार्यकर्ता कावेरी राणा ने नॉल ...और पढ़ें

    पालतू कुत्ते को डंडे से पीटता युवक। फोटो- वीडियो ग्रैब

    पालतू कुत्ते को डंडे से पीटता युवक। फोटो- वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. नोएडा सोसायटी में पालतू कुत्ते को डंडे से पीटा।

    2. पशु सुरक्षा कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

    3. पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडअवे सोसायटी में पालतू कुत्ते को डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मामले में जानवरों जानवरों की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाली कावेरी राणा ने आरोपित के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में शिकायत दी है। 21 सेकंड के वायरल वीडियो में व्यक्ति फ्लैट की बालकनी में कुत्ते को पहले बार डंडा दिखाता है और दूसरी बार में मार देता है।

    कावेरी राणा ने थाना पुलिस को नामजद आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के बाद वे मौके पर पुलिस के साथ कुत्ते को सुरक्षित बचाने पहुंची थीं, लेकिन आरोपित ने कुत्ते को छुपा दिया।

    पुलिस को शिकायत देकर पालतू कुत्ते का मेडिकल कराकर देखभाल के लिए किसी पंजीकृत संस्था को देने और आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है।